डीसी निशांत कुमार यादव में सेक्टर 14 में आयोजित दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतलों का किया दहन

गुरुग्राम, 25 अक्टूबर। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं, इसी परंपरा से सनातन की रीत सदा से चली आ रही है। भगवान राम का जीवन मर्यादाओं के रूप में इन्सान का सदैव पथ प्रदर्शक रहा है। डीसी मंगलवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजय दशमी के पर्व पर सेक्टर 14 में संस्कृति समिति दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफ्टी एडवाइजर अनिल राव भी मौजूद रहे।

डीसी ने दशहरा उत्सव में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुआ कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है जिसे
भारतीय तथा विश्वभर में फैले भारतवंशी अत्यंत उल्लास से मनाते हैं। जिसका प्रतिकात्मक अर्थ भगवान श्रीराम द्वारा रावण की मृत्यु एवं उसके आतंक की समाप्ति से है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इसी प्रकार हम सभी को समाज मे फैली प्रत्येक बुराई को मिलकर समाप्त करना होगा। जिसमें प्रदेश को नशा मुक्त करने, बेटियों को संरक्षित करने सहित अपने आसपास के वातावरण में स्वच्छता बनाए रखने जैसे प्रमुख विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कन्याओं की शिक्षा व उन्हें ऊपर उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए जनजागरण अभियान भी शुरू किया है। जिसमे हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा तभी हम इन बुराईयों से दूर हो सकेंगे। डीसी निशांत कुमार यादव ने अपने संबोधन के उपरांत मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफ्टी एडवाइजर अनिल राव के साथ मंच से रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन भी किया।

कार्यक्रम में अयोध्या से विश्वविख्यात कलाकारों द्वारा पंकज अग्रवाल के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायिक अधिकारी, संस्था के प्रधान पवन जिंदल, संस्था के महासचिव रवींद्र जैन, मुख्य संरक्षक एमएसी गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!