गुड़गांव, 24 अक्टूबर – गुरुग्राम में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे पंकज डावर ने कहा कि प्रदेश की जनता जिन परेशानियों से जूझ रही है अब उससे छुटकारा पाने के लिए इस बार अहंकारी, भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी, महगाई रुपी रावण को जलाने का कार्य किया है।

पंकज डावर ने सभी लोगों को दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि अब जनता का वह समय आ रहा है जब जनता अपने भाग्य का फैसला खुद करेगी। पंकज डावर ने कहा कि प्रदेश में जनता की जो आवाज है वह अब मुखर हो चुकी है। प्रदेश की जनता आज महगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से सबसे अधिक परेशान है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ही जनता अपनी आवाज बुलंद कर रही है। पंकज डावर ने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया कि जिस तरह इस बार गुरुग्राम की जनता ने एकजुट होकर अहंकारी, भ्रष्टचारी व बेरोजगारी रुपी रावण का दहन किया है और अपने अच्छे भविष्य की कामनाएं की है। हमे पूरा विश्वास है कि आगामी दशहरे से पहले भगवान श्री राम प्रदेश की जनता की कामनाएं जरुर पूरी करेंगे।

error: Content is protected !!