नेताओ व भ्रष्ट लोगों से न जलवायें रावण का पुतला – जयहिंद

रावण का नहीं नेताओं का पुतला फूंके, प्रदेश की दुर्दशा के लिए रावण नहीं भ्रष्ट नेता जिम्मेदार – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने दशहरे की जनता को शुभकामनायें दी और इस साल उन्होंने जनता से अपील की कि रावण का नहीं नेताओं का पुतला फूंके | प्रदेश में आज बेरोजगारी, नशाखोरी, अपराध रावण की वजह से नहीं बल्कि भ्रष्ट नेताओं की वजह से बढ रहा है | प्रदेश को SYL का पानी रावण की वजह की वजह से नहीं बल्कि भ्रष्ट नेताओं की भ्रष्ट नियत की वजह से नहीं मिल रहा है |

नवीन जयहिंद ने बताया कि इस बार रावण का पुतला अगर फूंके तो नेताओ व भ्रष्ट लोगों से न जलवायें, रामलीला में जो राम का किरदार निभाएं उसी से रावण को जलवायें | आज प्रदेश में बुजुर्ग, दिव्यांग व् विधवा पेंशन के लिए, आम जनता पीपीपी व् काटे के गये राशनकार्ड को लेकर सरकारी तंत्र के शोषण का शिकार हो रहा है | प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और जिसकी वजह से युवा नशे की गर्त में जा रहे है | नशा की लत युवाओं को क्राइम की दुनिया में धकेल रही है | आज जो प्रदेश के हालात है उसके लिए जिम्मेदार आज के नेता है | सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है | जमीनी स्तर पर हकीकत इससे अलग है |

गौर करने योग्य बात हैं नवीन जयहिंद के रोहतक सेक्टर 6 स्तिथ बाग़ पर प्रशासन द्वारा अँधेरे में की गई कार्यवाही से वे काफी नाराज हुए और सरकार की इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ और SYL पर सरकार को घेरने के लिए 22 अक्टूबर को एक पंचायत का भी आयोजन किया जिसमे प्रदेश भर से हजारों लोग पहुंचें | इस मौके पर सरकार ने पुलिस -प्रशासन की भी चौक – चौबंदी की | जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार नवीन जयहिंद को हर मोर्चे पर रोकने की कोशिश कर रही है | लेकिन नवीन जयहिंद के सुर इसके बाद और भी बुलंद हो गये है | उन्होंने 1 नवंबर से SYL पर पानी के धर्मयुद्ध की घोषणा कर दी है | उनके इस ऐलान को भरपूर जनसमर्थन भी मिल रहा है |

You May Have Missed

error: Content is protected !!