नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाने 29 अक्टूबर को हरियाणा में आएंगे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल : डॉ. सुशील गुप्ता

बेलर मशीनों की सब्सिडी में करोड़ों रुपए का घोटाला : अनुराग ढांडा

सरकार का किसानों को 80 हजार बेलर मशीनें देने का दावा, जबकि ग्राऊंड पर 20 हजार भी नहीं : अनुराग ढांडा

एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षियों को दबाने का काम कर रही भाजपा सरकार : डॉ. अशोक तंवर

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी : डॉ. अशोक तंवर

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सबसे मजबूत संगठन तैयार : चित्रा सरवारा

अरविंद केजरीवाल के विजन को जनता तक पहुंचाने में लगे “आप” कार्यकर्ता : चित्रा सरवारा

रोहतक/चंडीगढ़, 23 अक्टूबर – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने सोमवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के 7500 से ज्यादा गांव और शहर के हर वार्ड में पहुंच चुकी है। जहां पर 21-21 सदसीय कमेटी का गठन भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज ग्राम और वार्ड सचिव की सूची जारी की गई है। आम आदमी पार्टी ने 6500 ग्राम और वार्ड सचिव की नियुक्ति की है। अब तक आम आदमी पार्टी 11000 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है। आम आदमी पार्टी का जमीनी स्तर पर संगठन का निर्माण बहुत तेजी से हुआ है। हरियाणा के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ने का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 6500 से ज्यादा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के लिए 29 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव की पूरजोर तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी 2024 में हरियाणा में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जो हरियाणा में भ्रष्टाचारी व्यवस्था को खत्म करेगी और अच्छे स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाएगी, युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के रोजगार देगी। महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगी, 24 घंटे और मुफ्त बिजली देगी, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों से पूछ कर मुख्यमंत्री का चेहरा तय करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। आज के समय में संस्थाओं पर जो हमला हो रहा है, एजेंसियों को दुरुपयोग किया जा रहा है, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीएमएलए एक्ट हर व्यापारी पर लगा दिया गया है। इस व्यवस्था को बदलने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व जो फैसला करेगा, वही हमारे लिए मान्य होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में कई साल पहले उद्योग, ऑटो और बसों में सीएनजी लगा दी गई। हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और किसानों की बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन हरियाणा को किसान इस सरकार से बहुत परेशान हो चुका है। हरियाणा सरकार जब फसल बिकने का समय आता है तो फसल मंडी में छोड़ देती है और पोर्टल पोर्टल का खेल खेलती है। जब बाढ़ आती है तो कहती है पोर्टल पर चढ़ाओ, खेतों में रेता चढ़ जाता है तो दो दो साल तक नहीं हटाते, यमुना के बैराज खोलते नहीं हैं। सरकार ने किसानों को पराली जलाने के लिए भी मजबूर कर रखा है और सरकार उनपर जुर्माना लगाती है। नई तकनीक देकर ताकि किसान पराली न जला सके, किसानों का कोई सहयोग नहीं किया जा रहा। सरकार को कृषि पर आधारित उद्योग लगाने चाहिए।

अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार पराली को खत्म करने के लिए या उसके निस्तारण के लिए जो भी योजनाएं सरकार लेकर आई उनमें बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं और वो योजनाएं जमीन पर लागू नहीं हो सकी हैं। इसलिए सरकार किसानों पर केस दर्ज न करके उनका साथ दे। उन्होंने कहा सरकार कहती है कि 80 हजार बेलर मशीनें किसानों को दी है, लेकिन ग्राऊंड पर 20 हजार मशीनें भी नहीं है। मशीनों के लिए बड़े पैमाने पर सब्सिडी दी जाती है, जिसमें करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। इसी तरीके से सरकार सभी योजनाएं कागजों में लागू कर रही है, धरातल पर नहीं। इसी कारण पिछली साल के मुकाबले इस साल पराली जलाने की घटनाएं कई गुना बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री कहते हैं कि हमारी सरकार 2500 रुपए में पराली खरीदती है, यदि ऐसा होता तो किसान पराली जलाता क्यों?

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। सरकार अपने विपक्षियों को एजेंसियों का दुरुपयोग करके दबाने का काम कर रही है और अपने लोगों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि ईडी में जो धारा बनाई गई है वो पूरे देश के कानून से विपरित बनाई गई है। जो आरोप ईडी ने लगा दिया उस आरोप को सिद्ध करने का काम ईडी का नहीं है, जो जेल में है वो सिद्ध करे कि आरोप झूठे लगाए गए हैं। जो व्यक्ति अंदर है, कहीं जा नहीं सकता वो कहां से सुबूत लाएगा, ये कानून गलत है। ईडी ने एक कानून और बनाया है, देश में जितने भी व्यापारी हैं उनको भी ईडी के कानून के तहत ले लिया गया है। यदि जीएसटी के फार्म भरने में छोटी सी भी गलती की तो उसके ऊपर ईडी लग जाएगी। देश में अघोषित एमरजेंसी चल रही है।

चित्रा सरवारा ने कहा कि आज 6500 हजार से ज्यादा ग्राम सचिव और वार्ड प्रधान की नई फौज तैयार हो चुकी है। अब आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के अभियान चलेंगे और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के विजन को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि नीचले स्तर तक आम आदमी पार्टी का सबसे मजबूत संगठन तैयार हो गया है। जो भविष्य में ऊपर तक मजबूत लड़ाई लड़ने को तैयार है। पिछले दिनों लोकसभा की बैठकों के माध्यम से हम सब करीब 15000 लोगों के बीच पहुंचे, आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में काफी जोश है। चुनाव की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी सबसे आगे उभर कर आएगी।

इन पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

कालका
ग्राम सचिव – आलम, अमर जीत, अमित और अंकित शर्मा।
वॉर्ड प्रधान – आकाश, अंगूरी देवी, आरुष और अशोक कुमार।

पंचकूला
ग्राम सचिव – असलम, बॉबी, दविंदर शर्मा, खेम सिंह।
वॉर्ड प्रधान – चन्द्रभान, कृष्ण लाला, महिंदर सरपंच, रिंकू।

नारायणगढ़
ग्राम सचिव – आकाश सैनी, अल्केम खान, अमन धीमान, अमन कुमार।
वॉर्ड प्रधान – अमित कुमार, दाता राम, गुरनाम सिंह, जयपाल सिंह।

अंबाला कैंट
ग्राम सचिव – गोल्डी, गुरध्यान, हरवीर लवली, जगजीत सिंह।
वॉर्ड प्रधान – अनिल सैनी, अर्जुन सिंह सांगवान, अरुण कौशिक, आशीष शर्मा।

अंबाला सिटी
ग्राम सचिव – अजायब सिंह, अमनदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, अंकुर।
वॉर्ड प्रधान – अमृतपाल सिंह, बाली राम संधू, डॉ. प्रबोध मार्कण्डी, गुरकीरत सिंह।

मुलाना
ग्राम सचिव – अजय कुमार, अमन कुमार, अमरीक सिंह, अमरीक सिंह।
वॉर्ड प्रधान – अशराज अली, गौरव कुमार, हंसराज वार्ड, ललिता देवी।

साढौरा
ग्राम सचिव – अभिषेक, अजय कुमार, अजय नेहरा, अक्षय।
वॉर्ड प्रधान – आसिफ खान, जितेन्दर सिंह, मोहन बख्शी, राहुल।

जगाधरी
ग्राम सचिव – अब्बल हसन, अब्दुल सलाम, अमन विर्क, अमनदीप काला।

यमुनानगर
ग्राम सचिव – अहसान, बबली, बलबिंदर, बलदेव।

लोहारु
ग्राम सचिव – अजय कुमार, अमर सिंह, आनंद, अनिल।
वॉर्ड प्रधान – अमन, बजरंग सोनी, बिजेंदर कुमार, बिजेंद्र।

बाढड़ा
ग्राम सचिव – अभिमन्यु, अजय, अमित, अनिल कुमार।

दादरी
ग्राम सचिव – अजय, अमन, अमरजीत, अमित।
वॉर्ड प्रधान – भूपेन्द्र, चांद सिंह चौहान, गीता देवी, कमलेश सांगवान।

भिवानी
ग्राम सचिव – अजीत बुमार, अमन सिंह, अमित परमार, अनिल।
वॉर्ड प्रधान – आनंद जांगड़ा, बलबीर नेगी, कैप्टन ओमप्रकाश, हिमांशु।

तोशाम
ग्राम सचिव – अनिल, अशोक कुमार, बबीता, बजरंग।
वॉर्ड प्रधान –

अटेली
ग्राम सचिव – अशोक कुमार, बाबू लाल, भूपेन्द्र, दीपक।
वॉर्ड प्रधान – बलबीर सिंह, भगवान, देशराज, गिरधारी लाल।

महेंद्रगढ़
ग्राम सचिव – अभिषेक, अमर सिंह, अनिल, अरविंद।
वॉर्ड प्रधान – एडवोकेट जय प्रकाश, अक्षय कुमार, अमर सोनी, आशीष।

नारनौल
ग्राम सचिव – अजय कुमार, अमित यादव, बाबूलाल, भरत सिंह।
वॉर्ड प्रधान – भूपेन्द्र कुमार, बिट्टू, चांदानी, दीपक।

नांगल चौधरी
ग्राम सचिव – अनिल कुमार, अशोक, बलवंत, भागीरथ।
वॉर्ड प्रधान – अशोक सहरावत, दीपक चौहान, कुलदीप यादव, रामनिवास सैनी।

हथीन
ग्राम सचिव – आरिफ, आशिफ, बाबूलाल, भगत सिंह।
वॉर्ड प्रधान – वीरेंद्र सहरावत, गोवर्धन, हकमुहिल, हर्षित।

होडल
ग्राम सचिव – अशोक कुमार, बब्लू, भागीरथ तंवर, दयाराम।
वॉर्ड प्रधान – अरुण, बलराम, भगत सिंह, चरण सिंह।

पलवल
ग्राम सचिव – अशोक, बलजीत, बीरेंद्र, चन्द्रभान।
वॉर्ड प्रधान – डॉ. रणजीत, गिरिराज, हरपाल, जावर बत्रा।

पृथला
ग्राम सचिव – अब्दर खान, एडवोकेट सविता, अजय चौहान, बलजीत सिंह।

फरीदाबाद एनआईटी
ग्राम सचिव – आज़ाद भड़ाना, हरिचंद, इलियाश खान, जलालुद्दीन।

तिगांव
ग्राम सचिव – अनुप, अर्जुन सिंह, बलजीत, बलविंदर सिंह।

error: Content is protected !!