महिला सेमिनार में महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाने और आधी आबादी के हकों की आवाज को बुलंद करने पर दिया गया जोर। साथ ही बीजेपी के महिला राजनीतिक आरक्षण बिल को बताया चुनावी जुमला
महिला अपराधों से निपटने के लिए उन्होंने महिलाओं से शिक्षित, जागरुक और संगठित होने का किया आह्वान किया

पटौदी 9/10/2023 :- *फरुखनगर खंड के गांव कारोला में महिला कांग्रेस नेत्री सुनीता वर्मा द्वारा आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में अंधविश्वास, पाखंड पर जमकर चोट की गई, साथ ही शिक्षा के महत्व तथा राजनीति में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची कांग्रेस नेत्री वर्मा ने कहा कि आज महिला अधिकार और सम्मान विरोधी इस बीजेपी सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और असुरक्षा चिंता का विषय है, क्योंकि इस सरकार की विफलता से आज प्रदेश महिला अपराधों में नंबर वन प्रदेश बना हुआ है। देश की आजादी के बाद एक मात्र ये बीजेपी की ही ऐसी सरकार हुई है जिसमें रेपिस्टों को बचाने के लिए प्रदर्शन और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं, बलात्कारियों को संस्कारी बता कर उन्हें जेलों से छुड़ाया जा रहा है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट में 40% की भागीदारी देकर महिलाओं को सम्मान दिया गया, सभी राजनीतिक दलों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया कॉर्डिनेट सुनीता वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस डबल इंजन सरकार के सत्ता में आने के बाद से महिला अपराध और महंगाई दोनों चरम पर है जिसका सबसे बड़ा खामियाजा हम महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि इस बेलगाम महंगाई ने हमारी रसोई का बजट गड़बड़ा दिया वहीं प्रदेश में फैली नफरत और अराजकता से डरी सहमी महिलाएं अपने घरों में बैठ गई हैं, जिससे उनके बौद्धिक, सामाजिक, आर्थिक और मानसिक विकास की रफ्तार थम गई है।

महिला कांग्रेस नेत्री ने बीजेपी के महिला राजनीतिक आरक्षण बिल को चुनावी जुमला बताते हुए कहा की जब इन्हें महिला आरक्षण अभी लागू ही नही करना था तो ये सदन में इस बिल को लेकर ही क्यों आए? विपक्ष के मिल रहे समर्थन के बावजूद इसे लागू न करना इनकी महिला विरोधी संकीर्ण मानसिकता सोच को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशा, मादक द्रव्य और शराब बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही, क्योंकि उनका मानना है की ये चीजें भी अपराध बढ़ाने में ज्यादा सहायक हैं।
वर्मा ने कहा की महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाले इन महिला सम्मेलनों को वो अपनी विधानसभा के प्रत्येक गांवों में आयोजित करेगी ताकि महिला वर्ग अपने हक तथा अधिकारों को समझ सके और अपने सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई खुद लड़ सके।

इस मौके पर सुनीता गहलोत, राजबाला, बिमला देवी, दीपक कुमारी, शिला देवी, सविता, आरती, सावित्री देवी तथा सुनीता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!