– महिलाओं को पसंद आ रही है मोदी सरकार की योजनाएं: सुनीता दांगी
– संगठनात्मक प्रवास के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा – महिलाओं के मैनेजमेंट से ही परिवार और समाज के साथ-साथ राष्ट्र का विकास होता है
– दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान पांच राज्यों से आई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों ने सभी जिलों में किया प्रवास

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। भाजपा सरकार की जन-हितैषी योजनाओं और राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी के नेतृत्व में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास का आयोजन किया गया। प्रवास के दौरान महिला मोर्चा ने महिलाओं, नव वोटरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। इन दो दिनों में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्यों से आई महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों ने भी जिलों में जाकर महिलाओं से संवाद स्थपित किया और मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

संगठनात्मक प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को बीजेपी हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने सिरसा में कहा कि उन्होंने स्वयं रोहतक, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार व अन्य दूसरे जिलों में प्रवास किया है। प्रवास के दौरान महिलाओं में मोदी सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह देखने को मिला है। महिलाओं को मोदी सरकार की योजनाएं पसंद आ रही हैं।

नवमतदाताओं में पहली बार मतदान करने का उत्साह देखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान एनजीओ, स्व-सहायता समूह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं व बूथ स्तर की बैठकों में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मोदी और मनोहर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सबसे बड़ा संगठन है और इसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं कदम-कदम पर साथ चल रही हैं हर बूथ पर मजबूती से खड़ी हैं।

सुनीता दांगी ने कहा कि मिशन 2024 में भाजपा की बड़ी और ऐतिहासिक जीत में इस बार भी महिलाओं की अहम भागीदारी होगी। केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा का परचम लहराएगा। मोदी सरकार आने के बाद से ही महिलाएं आर्थिक आजादी और तरक्की को अनुभव कर रही हैं। सुनीता दांगी ने कहा कि सही मायने में भाजपा शासन में ही महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक सदस्य सरकार की योजनाएं और विपक्ष की झूठ की पोल जनता के बीच खोल रही है।
सुनीता दांगी ने कहा कि मैनेजमेंट का गुर महिलाओं में प्राकृतिक रूप से होता है। महिलाओं के मैनेजमेंट से ही परिवार और समाज के साथ-साथ राष्ट्र का विकास होता है। भाजपा की सरकार में बेटिंया सुरक्षित हैं उनका भविष्य सुरक्षित है। मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अपने आप में देश भर की महिलाओं को गौरवान्वित करने वाली बात है। मोदी सरकार ने 9 साल में घर-घर शौचालय, हर घर नल से जल देकर महिलाओं का सम्मान किया है। हाल ही में उज्जवला योजना की लाभार्थियों महिलाओं का 600 रुपये में गैस सिलेंडर देकर मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में रिकार्ड मतों से पार्टी को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।