बयान तभी तक कामयाब माना जाता है जब बयान सत्य पर आधारित हो, झूठे बयानों का प्रभाव नहीं होता : धनखड़

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर। मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा इडी और आम आदमी पार्टी पर पूछे गए सवाल पर धनखड़ ने कहा कि अगर कुछ गलत किया है तो कार्रवाई तो होगी ही होगी। इस बात का निदान कानूनी कार्रवाई, कानूनी तरीकों और न्यायालय में होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों से इस बात का निदान नहीं हो सकता। आम आदमी पार्टी के जो नेता बंद हैं, अगर वो दोषी नहीं होते तो अब तक बाहर होते। कुछ बातों की लड़ाई न्यायालय में तर्कों और तथ्यों के आधार पर होती है। आपके पास क्या तथ्य है और जिन्होंने कार्रवाई की है उनके पास क्या तथ्य है? इसलिए अगर वो दोषी हैं तो केवल बयानों से केजरीवाल नहीं बचा सकते।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इस प्रकार के बयान हमेशा देते रहते हैं। बयान तभी तक कामयाब माना जाता है जब बयान सत्य पर आधारित हो। झूठे बयानों का प्रभाव नहीं होता। आम आदमी पार्टी के नेता अगर ईमानदार होते तो अब तक वे बाहर होते। धनखड़ ने कहा कि देश की न्यायपालिका बहुत ही ईमानदारी से काम कर रही है। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होना शुचिता के लिए अच्छी बात है। भाजपा ईमानदारी और शुचिता के लिए कटिबद्ध है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान कि यहां भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है के सवाल पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि मैंने स्वयं राजस्थान का दौरा किया है। पूरा का पूरा राजस्थान कांग्रेस पार्टी के शासन, कानून व्यवस्था और लूट-खसूट तथा उनके विधायकों के गलत कामों से परेशान हो चुका है। कांग्रेस के विधायक ही कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस की दाल चढ़ने वाली ही नहीं है तो गलने की बात ही नहीं उठती। राजस्थान में कांग्रेस का कोई वातावरण नहीं है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नंबर-1 हरियाणा के बयान पर तंज कसते हुए धनखड़ ने कहा कि श्री हुड्डा 2014 में भी नंबर-1 हरियाणा कह रहे थे और 2019 में भी यह बात कह रहे थे, इसके अलावा उनके पास कहने को कोई बात नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरे सामने कांग्रेस के तीन अध्यक्ष आ चुके हैं और अभी तक कांग्रेस संगठन नहीं बना पाई है। हालांकि विपक्ष की बात को अब कोई सीरियसली नहीं ले रहा है। हर दल को अपनी बात रखनी ही पड़ती है।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, अरविंद सैनी, पीपीपी के प्रदेश कोर्डिनेटर एवं सेवा प्रकोष्ठ के प्रमुख सतीश खोला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र मांडी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार, पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन गोयल, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक नरेंद्र गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता, लाभार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक अमरेन्द्र सिंह, सांस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील राव, शिक्षा प्रकोष्ठ मदन लाल गोयल, आर्थिक विभाग की संयोजक रश्मि क्षेत्रपाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के धर्मबीर नांगल, उत्तरांचल प्रकोष्ठ के ओम प्रकाश, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के कुलभूषण गोयल, उद्यमी प्रकोष्ठ पवन तायल, पंचायती राज प्रकोष्ठ कल्याण सिंह चौहान, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ कमल गोयल, गरीब कल्याण प्रकोष्ठ आनंद सागर, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक यागेश्वर दत्त, मेहरचंद गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!