सांझी प्रतियोगिता की प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता महिलाओं को दिए जाएंगे 51000, 31000 व 21000
दो महिलाओं को मिलेंगे 11000-11000 के सांत्वना पुरस्कार
महिलाएं सांझी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 अक्टूबर तक करवाएं पंजीकरण

गुरुग्राम, 4 अक्टूबर – कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा व हरियाणा लोक कला संघ रोहतक के संयुक्त तत्वाधान में सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रोहतक स्थित एंडी स्टूडियो में सांझी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सांझी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राज्य की महिला कलाकार भाग ले सकेंगी। विजेता महिला कलाकारों को प्रथम पुरस्कार 51,000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 21,000 सहित 11000-11000 हजार रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

डीआईपीआरओ बिजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नौ दिवसीय उत्सव में सांझी के गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सांझी हरियाणा की लोक पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो महिलाओं द्वारा नवरात्रों के दौरान दीवारों पर बनाई जाती हैं। वर्तमान में यह कला गांव से लुप्त होती जा रही है। इस कला को जीवित रखने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से प्रतिवर्ष हर साल सांझी उत्सव तथा प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़ कर भाग लेती हैं। डीआईपीआरओ ने बताया कि सांझी प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 है। पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 8847246522, 9812069014, 7888487901 पर व्हाट्सएप तथा ई-मेल [email protected] पर नाम, पता, आयु, फोन नंबर तथा आधार कार्ड की प्रति भेज कर आवेदन किए जा सकते हैं। सांझी उत्सव का उद्देश्य हमारी परंपरा और त्यौहारों को पुनर्जीवित करना है ताकि युवा और भावी पीढिय़ों के लिए समक्ष सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने महिला कलाकारों से सांझी उत्सव में बढ़चढक़र भागीदारी करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!