प्रदेश में एक साल में यौन शौषण के 1134 केस दर्ज हुए: डॉ. अशोक तंवर

प्रदेश में प्रतिदिन यौन शौषण के औसतन 9 मामले आ रहे सामने: डॉ. अशोक तंवर
मुख्यमंत्री राहगिरी में व्यस्त, प्रदेश में बढ़ी अपराधगिरी: डॉ. अशोक तंवर
यौन शोषण के आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही भारतीय जनता पार्टी: डॉ. अशोक तंवर
मुख्यमंत्री जी आप जनसंवाद नहीं जनता का स्वाद चखने के लिए तैयार रहें: डॉ. अशोक तंवर
प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा नशे का रुख कर रहे: डॉ. अशोक तंवर

रोहतक/चंडीगढ़, 01 अक्टूबर – आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रविवार को महिलाओं पर बढ़ते दुराचार और यौन शौषण को लेकर सोनीपत रोड स्थित जोनल कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन महिलाओं से दुराचार और बच्चों के साथ यौन शौषण के 9 मामले सामने आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2022 से 31 मई 2023 हरियाणा में कुल 3411 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। जिन पर खट्टर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे मामलों में हरियाणा देश में चौथे नंबर पर है। 2020-21 की बात करें तो महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लड़कियों की तस्करी का मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज प्रदेश में अपराधगीरी, दुष्कर्म गिरी बढ़ रही है, लेकिन सीएम खट्टर राहगीरी में व्यस्त हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर को संबोधित करते हुए कहा कि राहगीरी से कुछ नहीं होने वाला इससे बेहतर होता कि आप पिछले 9 साल से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म अपराध को रोकने के लिए अपने विधायक, मंत्रियो पर नकेल कस कर उनको जेल में डालते। आपने तो खुद चुने हुए प्रतिनिधियों को महिलाओं के साथ कर रहे अपराधियों को संरक्षण दिया है, आप भी उतने ही इस अपराध में सम्मिलित हो जितने आपके विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर जनसंवाद नहीं जनता का स्वाद चखने के लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा खट्टर साहब ने प्रदेश को अपराध गिरी की ओर बलात्कारी की ओर दुष्कर्म गिरी की ओर धकेला है। आपकी सरकार का रोड मैप है चाहे वह संदीप सिंह हो बृजभूषण हो यह आपकी पार्टी के रोल मॉडल हैं और सरकार मास्टरमाइंड है। नेता और मंत्री अपराध गिरी में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 1 जून 2022 से 31 मई 2023 तक महिलाओं से दुराचार और बच्चों से यौन शौषण के मामलों में फरीदाबाद 324 केस के साथ टॉप पर है। वहीं गुरुग्राम 306 मामलों के साथ दूसरे और सीएम सिटी करनाल 252 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को लेकर प्रदेश की जनता में रोष है। प्रदेश में हर वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सरकार संसद में विशेष सत्र बुलाकर केंद्र में महिला आरक्षण बिल लेकर आई, वहीं हरियाणा में महिलाओं पर बढ़ते अपराध के आंकड़े चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार जनता से पूरी तरह कट चुकी है। यही वजह है कि प्रदेश में अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार की नज़र में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर एक तरफ प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए साइकिल यात्रा का ढकोसला कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बयान देते हैं हम नशे की रोकथाम नहीं कर सकते। रोजाना नशे की मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा नशे का रुख कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर कहते हैं कि हम प्रदेश की जनता को रोजगार नहीं दे सकते, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते, प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा नहीं दे सकते, भ्रष्टाचार का खात्मा आप नहीं कर सकते तो मुख्यमंत्री क्या कर सकते हैं ये बताने का काम करें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!