कालका में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘अंत्योदय’’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी को दी श्रद्धांजलि और किया नमन

पंचकूला / कालका 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी चाहते थे कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण हो और उसका विकास हो। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दीनदयाल के उपाध्याय के बताए रास्तों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रही है। श्री बिप्लब देब ने सोमवार को पंचकुला और कालका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शत-शत नमन किया। “कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ बिल पास होने पर प्रदेश प्रभारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से देश की आधी आबादी को उनका हक मिला है इसके लिए प्रधानमंत्री जी को बार-बार वंदन और अभिनंदन”।

कालका विधानसभा में पिंजोर स्थित पूजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचारक, संगठक और नेतृत्व प्रदान करने की भी ताकत रखने वाले व्यक्ति थे। आज भाजपा जो अपने कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ी है, उसे दिशा और दृष्टि देने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया है। आज भारत सरकार और राज्यों में भाजपा की सभी सरकारों के जितने भी कार्यक्रम चल रहे हैं, वो सभी अंत्योदय से सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास से जुड़े हैं और एकात्म मानववाद को प्रतिलक्षित करते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी उनके सपनों को साकार कर रही है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्तों पर चलते हुए भाजपा सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय और एकात्मक मानवतावाद के माध्यम से हर व्यक्ति को देश की प्रगति में भागीदार बनाने का रास्ता दिखाया। उस रास्ते पर भाजपा सरकारें चलते हुए वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।

बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडित जी के सपनों को साकार करते हुए गरीबों, वंचितों, शोषितों की सेवा कर रही है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 9 सालों में हर गरीब के घर शौचालय बना है। गरीब महिलाओं को धूंआ से मुक्ति दिलाते हुए मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत घर-घर गैस पहुंचाई। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। गरीब को पक्का मकान मिल रहा है। हर गरीब का पांच लाख रुपये तक इलाज फ्री में मोदी और मनोहर सरकार करा रही है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमारी विचारधारा देशभक्ति की है, हमारी राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वाेपरि है। आज भारत में डिफेंस कॉरिडॉर बन रहे हैं, स्वदेशी हथियार बन रहे हैं, और तेजस जैसे फाइटर जेट्स भी बन रहे हैं। हथियार के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से अगर भारत की ताकत और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो विचार की आत्मनिर्भरता से भारत आज दुनिया के कई क्षेत्रों में नेतृत्व दे रहा है। आज भारत की विदेश नीति दबाव और प्रभाव से मुक्त होकर, राष्ट्र प्रथम के नियम से चल रही है।

कार्यकर्ताओं को कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में मोदी और मनोहर सरकार ने अंत्योदय की भावना को सामने रखा, और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की। आत्मनिर्भरता की शक्ति से देश ने एकात्म मानव दर्शन को भी सिद्ध किया, पूरी दुनिया को दवाएं पहुंचाईं। इसलिए, जहां भी मानवता की सेवा का प्रश्न होगा, मानवता के कल्याण की बात होगी, दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा। हम जैसे-जैसे दीनदयाल जी के बारे में सोचते हैं, बोलते हैं, सुनते हैं, उनके विचारों में हमें हर बार एक नवीनता का अनुभव होता है।

इससे पहले प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का स्वागत किया। डा. शर्मा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के मूलमंत्र से त्रिपुरा में दोबारा भाजपा की सरकार बनी। अब श्री देब उसी मंत्र को हरियाणा के हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। चुनाव 2024 में निश्चित तौर पर केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश प्रभारी से कहा कि हमारे कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आने वाले चुनाव में हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा।

कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब का स्वागत करते हुए कहा कि त्रिपुरा नॉर्थ ईस्ट में आता है, जो भारत का ईशान कौन है। ईशान कोण शुभता का प्रतीक है। बिप्लब देब जी अपनी कार्यकुशलता से त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बनें और सबसे कम उम्र वाले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि श्री देब की मेहनत और अनुभव का लाभ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। चुनाव 2024 में भाजपा केंद्र और प्रदेश में निश्चित तौर पर सरकार बनाएगी।

कालका विधानसभा में पिंजोर स्तिथ पूजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, करनाल प्रभारीएवं पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनतो कटारिया, श्याम लाल बंसल, संजय आहूजा, महामंत्री परमजीत कौर, नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लाम्बा, मंडल अध्यक्ष भुवन जीत सिंह, नराता राम व सुखबीर राणा भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!