– प्रदेशभर में बूथ स्तर पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
इनेलो का मूल स्वभाव कांग्रेस विरोधी , दोनों का नेचुरल अलांयस नहीं हो सकता: धनखड़

चंडीगढ़, 25 सितम्बर। एकात्म मानववाद की विचारधारा के जनक ‘अंत्योदय’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, युगदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि मोदी जी की भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रही है। भाजपा सरकारोँ द्वारा समाज की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है।  धनखड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो का मूल स्वभाव कांग्रेस विरोधी है, इसलिए दोनों का कभी भी नेचुरल अलायंस नहीं हो सकता।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी को सदैव एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज पूरे प्रदेश में 19 हजार 863 बूथों पर मनाई गई । प्रदेश में जितने भी कार्यक्रम चल रहे हैं, वे सभी अंत्योदय से सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास से जुड़े हैं और एकात्म मानववाद को प्रतिलक्षित करते हैं। अंत्योदय पर बोलते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि लाइन की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मदद करना ही अंत्योदय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 9 साल पहले की सरकार में गरीब का ध्यान रहीं रखा जाता था, जिसको जो मिल गया उस पर इतिश्री कर ली जाती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद सरकार की सभी योजनाएं और उनका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उज्जवला योजना के तहत हर गरीब के घर में फ्री में गैस दी गई। कांग्रेस के शासनकाल में गैस लेने के लिए लाइन लगाई जाती थी, अब गैस घर-घर पहुंच रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंच रहा है। मोदी सरकार के 9 साल के समय में गरीबों के घर में शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया गया। मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ लोगों के परिवान पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, चिरायु कार्ड, आष्युमान कार्ड बनवाने और उनकी समस्याओं को दूर करने में लगे हुए हैं।

धनखड़ ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी भाजपा के बढ़ते प्रभाव से बौखलाहट में हैं और गालियां देने का काम कर रहे हैं। हार के डर से मतदाताओं को राक्षस बता रहे हैं, वहीं बहन-बेटियों को भी खुले मंच से गालियां दे रहे हैं। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बावल में परिवार पहचान पत्र शुद्धिकरण शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गरीब कल्याण का है।

जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारीलाल ने कहा कि धनखड जी के प्रयासों से  प्रदेश भाजपा संगठन जिस तेजी से पन्ना प्रमुख तक पहुंच गया है। निश्चित रूप से प्रदेश की सभी दस सीटों पर कमल खिलेगा और मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।  जनस्वास्थ्य मंत्री ने बावल पहुंचने पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का जोरदर स्वागत किया। डॉ बनवारी लाल ने प.दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन किया।

इस मौके पर पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, पीपीपी के कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, सुनील मुसेपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, अशोक मुदगल, पुष्पा मुदगिल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!