महंगाई और बेरोजगारी पर नहीं बोलेगी भाजपा : करण सिंह दलाल

गुड़गांव, 7 सितम्बर – बीते साल हुई कॉंग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने के मौके पर कॉंग्रेस द्वारा देश के तमाम कॉंग्रेस मुख्यालयों से पदयात्रा निकाली गई। इस कड़ी में साइबर सिटी गुड़गांव में भी वीरवार को कॉंग्रेस के जिला प्रभारी करण सिंह दलाल और स्थानीय नेताओ की मौजूदगी में पदयात्रा आयोजित की गई। इसी यात्रा में कांग्रेस के जिला स्तर के हजारों कार्यकताओं ने भाग लिया यह यात्रा देर शाम को गौशाला मैदान से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए सोहन अड्डे पर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस के गुरुग्राम जिला प्रभारी करण सिंह दलाल ने कहा कि कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा को एक वर्ष पूरा हो चुका है। उनकी यह यात्रा इतनी सफल रही की पूरे देश के लोगों में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए जागरूकता पैदा हुई और पूरे देश में राहुल गांधी की इस यात्रा की सराहना की, इस यात्रा के 1 वर्ष पूरे होने पर आज पदयात्रा निकालकर राहुल गांधी द्वारा की गई कठिन तपस्या का समर्थन किया गया है,

करण सिंह दलाल ने हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि आज पूरा प्रदेश भाजपा राज में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है, भाजपा सत्ता में आने से पहले महंगाई और बेरोजगारी पर बात करती थी लेकिन अब महंगाई और बेरोजगारी की बात ही नहीं करना चाहती

भाजपा ने सत्ता में आने के लिए आम जनता से जो वादे किए थे आज सभी वादे छलावे निकले प्रदेश की जनता अब भाजपा की छलावे वाली राजनीति को पहचान चुकी है, इसलिए अब पूरे प्रदेश की जनता प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहती है उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिलने से अब कोई रोक नहीं पाएगा क्योंकि अब प्रदेश की जनता पूरे विश्वास और संकल्प के साथ कांग्रेस के साथ है ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया,वीरेंद्र यादव और पंकज डावर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बात आम जनता के समक्ष रखी

इस मौके पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर चौधरी पूर्व विधायक रामबीर,पूर्व विधायक शाहिदा खान,राष्ट्रीय सचिव आशीष दुआ,सुनीता सहरावत,मुकेश शर्मा,पंकज भारद्वाज,निर्मल यादव, पूजा शर्मा,पर्ल चौधरी, sunita पटौदी,अमित यादव,मनीष khatana, महाराज सिंह,सतबीर पहलवान,गजे सिंह कबलाना,इंदर सैनी, गजेंद्र चौहान,कुलदीप कटारिया,निशित कटारिया,अमित कोचर,सूबे सिंह यादव,जितेन्द्र राणा,सतपाल दौलताबाद,जय सिंह हुड्डा, जिले सिंह, सतीश सांगवान, सुनील प्रकाश, ओमप्रकाश पंचाल,परवीन यादव,महेन्द्र राठी, मुकेश सिंगला,खेम चंद किराड़, dhan singh tawar,जितेन्द्र बरवाल,प्रियंका राजपूत,परवीन सरपंच,Naresh vashisht ,मनोज आहूजा,विपिन taneja,raviraj,श्याम पाल,dharmender mishra,deepak yadav,समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!