गुरुग्राम के प्रभारी करण सिंह दलाल आज कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

गुड़गांव 5 सितंबर – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की जाएगी, इसको लेकर कांग्रेस के गुड़गांव जिले के प्रभारी करण सिंह दलाल 6 सितंबर बुधवार को दोपहर 1 बजे काँग्रेस कार्यालय कमान सराय में कार्यकर्त्ता मीटिंग लेंगे।

कार्यकर्ताओं की इस बैठक में गुरुग्राम में कितनी बड़े स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी, बता दें कि कांग्रेस इस भारत जोड़ो पदयात्रा की वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं की एकजुट की ताकत भी दिखाएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर का कहना है कि सभी जिलों में हजारो कार्यकर्ता इस वर्ष गांठ पर एकत्रित होंगे और कांग्रेस की नीतियों को भारत जोड़ो पर यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे,

error: Content is protected !!