30 अगस्त को ही 1400 से ज्यादा नए पदाधिकारियों की हुई थी घोषणा : डॉ. अशोक तंवर

तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही “आप” : डॉ. अशोक तंवर

4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है आम आदमी पार्टी : डॉ. अशोक तंवर

हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी आम आदमी पार्टी : डॉ. अशोक तंवर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आएंगे भिवानी : चौ. निर्मल सिंह

नवनियुक्त पदाधिकारियों और सर्कल इंचार्ज के शपथ ग्रहण समारोह में दिलवाएंगे शपथ : चौ. निर्मल सिंह

चंडीगढ़, 31 अगस्त – आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने वीरवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की। चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन सितंबर को भिवानी में आएंगे। इस दौरान वे सर्कल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी में यह शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा।

डॉ अशोक तंवर ने कहा कि बुधवार को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है। तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं। यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई है। आम आदमी पार्टी में जमींन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संदीप पाठक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी। उसी समय ये बात हुई थी कि जब गांव या सर्कल तक संगठन पहुंचेगा तो उनको अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द गांव और बुथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लड़ाई वहीं लड़ सकता है, जिनके पास संगठन और सेना होती है। प्रदेश में अलगे दो तीन महीने में सबसे बड़ी सेना आम आदमी पार्टी की होगी।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाई अपनी बहनों की सुरक्षा करे, क्योंकि सरकार ने बहन बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। रक्षाबंधन के दिन सरकार ने यमुनानगर में एक बहन की हत्या कर दी। उस परिवार के प्रति भी आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां आम आदमी पार्टी की नकल करने में लगे हुए हैं लेकिन प्रदेश की जनता को ओरिजिनल चाहिए न की फोटो कॉपी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को बिजली आंदोलन पूरे हरियाणा में करीबन एक महीने चला। बिजली आंदोलन के माध्यम से आम आदमी पार्टी 7500 गांव व वार्डों में गई और अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब मॉडल को बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। 28 अगस्त को पूरे हरियाणा में बिजली आंदोलन को जनआंदोलन बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बिजली आंदोलन में सहयोग करने के लिए हरियाणा के लोगों का धन्यवाद किया।

डॉ. अशोक तंवर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडिया गठबंधन देश के लिए बना है। लोकसभा चुनावों की सीटों पर शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा। लोकसभा चुनाव अभी दूर नहीं है। आज देश महंगाई और बेराजगारी से त्रस्त है, किसानों और नौजवानों पर लाठियों बरसाई जा रही हैं। ऐसे में देश को मजबूत विकल्प की जरुरत है जो चुनौती दे सके। उन्होंने कहा कांग्रेस के संगठन पर कहा कि उनके नेताओं को लगता नहीं है कि संगठन की बनाने जरूरत है। यदि कांग्रेस को संगठन बनाने की आवश्यकता होती तो इतना लंबा गैप नहीं होता। नौ साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में नए लोगों को मौका सकता है आम आदमी पार्टी उन लोगों को आगे लाना चाहती है जिनमें जज्बा है। एक समय ऐसा भी आएगा कि हर व्यक्ति झाड़ू के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेगा।

उन्होंने कहा कि आज की समय में प्रदेश के लोग नर्क में रह रहे हैं, प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। प्रदेश में लगातार चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों फैल रही हैं। इसके अलावा बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर है। रोज पेपर लिक हो जाते हैं। हरियाणा के 75 प्रतिशत लोगों को नौकरियों में आरक्षण देना जुमला साबित हुआ। उन्होंने ने कहा कि नूंह हिंसा भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर करवाई है। आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता उस दिन नूंह में नहीं था, वह कमिश्नर, डीसी और एसपी के साथ संपर्क में थे। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

error: Content is protected !!