असत्य बोलने से पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी को क्या जरा भी शर्म महसूस नही हुई : विद्रोही
मुख्यमंत्री खटटर ने दमगज्जा ठोक डाला कि उनकी सरकार ने विगत 9 सालों में इतने विकास कार्य किये है, जितने विगत 57 सालों के हरियाणा के इतिहास में पूर्व की सभी सरकारों ने सत्ता में रहते हुए 48 वर्षो में नही किये : विद्रोही
खट्टर बताये कि उन्होंने किस क्षेत्र में पूर्व की सरकारों की तुलना में दुगने विकास कार्य किये : विद्रोही
13 अगस्त 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि असत्य बोलने व जुमले उछालने में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर अपने आका प्रधानमंत्री मोदीजी से भी दो कदम आगे निकलने की फिराक में है।
इसका उदाहरण देते हुए विद्रोही ने कहा कि यमुनानगर जिले में अपने कथित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खटटर ने दमगज्जा ठोक डाला कि उनकी सरकार ने विगत 9 सालों में इतने विकास कार्य किये है, जितने विगत 57 सालों के हरियाणा के इतिहास में पूर्व की सभी सरकारों ने सत्ता में रहते हुए 48 वर्षो में नही किये। ऐसा असत्य बोलने से पहले खट्टर जी को क्या जरा भी शर्म महसूस नही हुई। ऐसा बेतुका दावा सत्ता अहंकार में मदमस्त ऐसा मुख्यमंत्री कर सकता है जिसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया हो।
मुख्यमंत्री खट्टर बताये कि उन्होंनेे हरियाणा में ऐसा कौनसा विकास कार्य कर दिया जो पूर्व की सभी सरकारों से दुगने हो? विद्रोही ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने कितने विश्वविद्यालय विगत 9 सालों में बनाये? प्रदेश में बिजली के कितने कारखाने लगे? क्या मुख्यमंत्री खट्टर राज में एक भी नया इंजिनियरिंग कालेज खुला? खट्टर बताये कि उन्होंने किस क्षेत्र में पूर्व की सरकारों की तुलना में दुगने विकास कार्य किये है। प्रदेश की सभी सरकारों की तुलना में दुगने विकास कार्य करने का दावा तो कोई असंतुलित दिमाग का व्यक्ति ही कर सकता है।
विद्रोही ने मुख्यमंत्री खट्टर को चुनौती दी कि यदि उनमें दम है और जरा भी नैतिकता बची है तो वे अपने 9 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो व पूर्व की कांग्रेस-हुड्डा सरकार के साढ़े 9 सालों के कार्यकाल के विकास कार्यो पर एक तुलनात्मक विस्तृत श्वेतपत्र जारी करके अपने दावे की सत्यता साबित करने की हिम्मत दिखाये।