हडताली लिपिक वर्ग के कर्मचारियों पर एस्मा, अलोकतांत्रिक व सरकारी कर्मचारियों को दमन से कुचलने का कुप्रयास : विद्रोही

13 अगस्त 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हडताली लिपिक वर्ग के कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की कठोर आलोचना करते हुए इसे अलोकतांत्रिक व सरकारी कर्मचारियों की मांगों को दमन से कुचलने का कुप्रयास बताया।

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा भाजपा-जजपा सरकार ने हडताली कलर्को पर एम्सा लगाकर एक तरह से पूरे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सडकों पर निकलकर सरकार का विरोध करने को मजबूर कर दिया। सरकार के इस कदम से प्रदेशभर में 5 जुलाई से हडताल कर रहे लिपिक वर्ग का आंदोलन कमजोर होने की बजाय और मजबूत होगा। सरकार के इस कदम का विपरित असर पडेगा। लिपिक वर्ग की 5 जुलाई से चल रही हडताल से आमजन पहले ही सरकारी काम करवाने के लिए परेशान थे। अब हडताली कर्मचारियों पर एस्मा जैसा काला कानून लगाकर सरकार ने अन्य सरकारी कर्मचारियों को भी आंदोलन करने को मजबूर कर दिया जिससे स्थितिया संभलने की बजाय बिगडेगी।

विद्रोही ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से आग्रह किया कि वे दमनात्मक रवैया अपनाने की बजाय हडताली लिपिक वर्ग कर्मचारियों से वार्ता करके उनकी मांगों का समाधान निकाले ताकि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों में दमनात्मक कार्रवाई से विरोध और न भड़के।

Previous post

दाखिलों में क्रीमिलेयर संबंधी त्रुटि दूर करके पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधिमंडल की बात मान कर नई नोटिफिकेशन जारी की -खोवाल

Next post

असत्य बोलने से पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी को क्या जरा भी शर्म महसूस नही हुई : विद्रोही

You May Have Missed

error: Content is protected !!