गुरुग्राम, 1 अगस्त। हरियाणा बीजेपी के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद फणीन्द्र नाथ शर्मा मंगलवार को पहली बार पार्टी कार्यालय गुरुकमल पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। परिचय की औपचारिकता के साथ ही नए संगठन मंत्री श्री शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का मूल भी मंत्र दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर फणीन्द्र नाथ शर्मा स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठन विस्तार पर बल देते हुए कहा कि सशक्त मंडल-सशक्त बूथ को अपने कार्य का आधार बनाकर पार्टी के विस्तार का कार्य निरन्तर करते रहना है। उन्होंने कहा कि होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्य करना है।

हमारा दल सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी-सर्वसमावेशी-सर्वग्राही है। केन्द्र व राज्य में हमारी सरकार है। भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों के द्वारा जन-जन की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतमंद तबके और पात्रों तक पहुंचे।

इस मौके पर हरियाणा भाजपा के निवर्तमान संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, एडवोकेट वेदपाल, डा. पवन सैनी, गुरुग्राम प्रभारी व पलवल के विधायक दीपक मंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, चेयरमैन अरविंद यादव, समय सिंह भाटी, प्रदेश सचिव मनीष यादव, कमल यादव, महेश चौहान, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव सहित सभी जिलों के जिला प्रभारी उपस्थित थे।