अम्बाला, 27 जुलाई। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी महेशनगर मंडल के अध्यक्ष स्व. अजय पराशर जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गुरुवार स्व. अजय पराशर के अंतिम संस्कार से पहले गृह मंत्री अनिल विज उनके दयालबाग स्थित आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने परिवार से दुख व्यक्त किया और दिवंगत को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने स्व. अजय पराशर को नमन किया। दयालबाग से रामबाग शमशानघाट तक स्व. अजय पराशर की शव यात्रा में गृह मंत्री अनिल विज शरीक हुए। इसके उपरांत रामबाग में भी उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री विज ने इस दौरान स्व. अजय पराशर के परिवार सदस्यों को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान के अलावा बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, राम बाबू यादव, सुरेंद्र तिवारी, विजेंद्र चौहान, रवि सहगल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि स्व. अजय पराशर जी का आक्सिमक निधन गत 25 जुलाई को हुआ था। 

error: Content is protected !!