देश का पूरा विपक्ष अपने घोटालों को छुपाने के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से नरेंद्र मोदी को रोकना चाहता है: बिप्लब देव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, उसी नीति को चरितार्थ करते हुए भारत को एक शक्तिशाली देश बनाया: बिप्लब देव
बिप्लब देव ने महेंद्रगढ़ विधानसभा के पन्ना प्रमुखों को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाने के जिम्मेदारी संभालने का किया आहृवान
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को पूरे हरियाणा में भाजपा की छावनी के रूप में जाना जाता हैं: प्रो. रामबिलास शर्मा
पन्ना प्रमुख हमारी ताकत हैं, पन्ना प्रमुखों की बदौलत मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री: ओमप्रकाश यादव
नांगल चौधरी के विधायक रहे गैर हाजिर

भारत सारथी, कौशिक

नारनौल। महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन के विरोध में राजपूत समाज राव तुलाराम चौक पहुंचा। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं समाज के लोगों ने स्वेच्छा से सामूहिक गिरफ्तारी दी। वहीं एसडीएम हर्षित कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।

सम्मेलन में धीरे-धीरे पन्ना प्रमुख पहुंच रहे थे उधर, राजपूत समाज की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है। बावजूद इसके राजपूत समाज के लगभग 30 लोग एक साथ राव तुलाराम चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजपूत समाज के 30 लोगों ने सामूहिक रूप से स्वैच्छिक गिरफ्तारी दी। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर बस से नारनौल भेज दिया है। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम हर्षित कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।

मोदी को कोई हटा नहीं सकता’ विप्लव देव

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने शहर की सब्जी मंडी में आयोजित एक विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच में एकत्रित होकर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लामबंद होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती हैं। जिस तरह सूरज को कोई उगने से नहीं रोक सकता उसी तरह देश की जनता व आप सब के प्यार की बदौलत नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को बड़ा गौरवान्ति महसूस कर रहे हैं कि महेंद्रगढ़ की इस पावन भूमि पर आने का मुझे सौभाग्य मिला। यहां की जनता ने पांच बार रामबिलास शर्मा जैसे व्यक्ति को यहां से जीताकर विधानसभा में भेजा हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के बगैर नहीं जी सकती।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक सर्व शक्तिशाली देश बनाया हैं। नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से राममंदिर बनाने का वादा किया था राममंदिर बना। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था जिसे पूरा किया। तीन तलाक को समाप्त किया। जो मुस्लिम बहनों के लिए बहुत गलत प्रथा थी। वन रैंक वन पेंशन मोदी जी ने लागू की। मोदी जी ने भारत को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। देश में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान किए। मोदी ने भारत की सेना को विश्व की बड़ी सेनाओं की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। घर-घर में नल का पानी पहुंचाने का कार्य व अनेकों जनता के कल्याण के लिए कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किये। आजादी के बाद करीब 65 वर्ष से अधिक समय तक देश की सत्ता पर कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने लोगों ने पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधा देने में नाकाम रहीं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए पूरे विपक्ष ने पटना में बैठकर रणनीति तैयार की। पटना के रणनीतिकार 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किए बैठे हैं। उन्हें पता है कि 2024 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बना तो तुम्हें घोटाला की जांच में जेल जाना पड़ सकता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने हरियाणा की राजनीति पर लौटते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं कि उन्हें एक अवसर दो वे हरियाणा की जनता का कल्याण कर देंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब हुड्डा 10 वर्ष मुख्यमंत्री रहे तो भला बताए कि हरियाणा के हित के लिए क्या किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने साढ़े आठ वर्ष के शासनकाल में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। हरियाणा में मौजूद पानी का समान बटवारा, लोगों को बिजली,चिकित्सा व आमजन मानस के कल्याण के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव, मंत्री ओमप्रकाश यादव व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक सीताराम ने राव तुलाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पन्ना प्रमुख में 2024 में पार्टी को सता में लाने के लिए अपनाएं यह नियम: बिप्लब देव:

पन्ना प्रमुख सम्मेलन हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव ने पन्ना प्रमुखों को 2024 में भाजपा को सता में लाने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि जिस तरह घर के मुखिया की पूरे परिवार को संभालने की जिम्मेदारी होती हैं। उसी तरह प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने अधीन आने वाले 14 घरों के परिवार में होने वाले सुख-दुख में व जरूरत के हर काम में सहयोग करें। एक या दो दिन में जरूर उन लोगों से संपर्क करें। प्रणाम करके उनका हाल चाल जाने। उनका कोई सरकारी या गैर सरकारी कार्य हैं तो सरकार के सहयोग से उस कार्य को करवाएं। अगर कोई विपक्ष का घर भी है तो उससे भी नियमित यहीं प्रक्रिया जारी रखें। एक दिन जरूर आपकी नीतियों से प्रभावित होकर विपक्ष का आदमी भी आपसे और आपकी पार्टी से जुड़ जाएगा। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि मैं आप सबको 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी देकर जाता हूं। जिस पर पन्ना प्रमुखों ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के नारों के साथ जिम्मेदारी स्वीकार की।

जब हरियाणा प्रभारी ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की तारीफ की:

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव ने हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जब मैं 1998 में पहली बार पार्टी कार्यालय दिल्ली आया तो उस कार्यक्रम में रामबिलास शर्मा भी गए हुए थे। उस समय रामबिलास शर्मा शिक्षामंत्री थे। मैंने इनका बहुत नाम सुना था। किसी से मैंने पूछा कि रामबिलास शर्मा कौनसा है तो मुझे एक भाजपा के नेता ने बताया कि जो सबसे लंबा व सामने खड़ा हैं वहीं रामबिलास शर्मा हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सता में लाने के लिए रामबिलास शर्मा का बहुत बड़ा योगदान हैं। जिन्होंने पार्टी और संगठन के लिए दिन रात कार्य किया हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी व यहां की जनता का सौभाग्य रहा है कि यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण अडवाणी, अमित भाई शाह, भैरो सिंह शेखावट, शामता कुमार सहित अनेकों दिग्गजों ने पहुंचकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों ने अंतर हैं। भाजपा देश हित व मानव भलाई के लिए कार्य करती हैं। जबकि अन्य पार्टियां अपने व अपने परिवार के लिए कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर हैं। यह सब पंडाल में बैठे पन्ना प्रमुखों की बदौलत हीं हैं।

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हरियाणा प्रभारी बिप्लव देव को बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को पूरे हरियाणा में भाजपा की छावनी के रूप में जाना जाता हैं। क्योंकि 1982 से लेकर अब तक मुझ जैसै छोटे से कार्यकर्ता को पांच बार विधायक बनाया हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 106 गांव व शहर, 224 बूथ व 3666 पन्ना प्रमुख हैं। जो पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह आयोजन हैं। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पन्ना प्रमुख हमारी ताकत हैं। जब पन्ना प्रमुख किसी कार्य को करते है तो हमारी ताकत बढ़ जाती हैं। पन्ना प्रमुखों की ताकत के बदबुले ही पहली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के 2014 में सता संभालने से पहले हरियाणा में सड़कों, बिजली, पानी रोजगार का क्या हाल था आज हरियाणा में सड़कों का, बिजली का स्वास्थ्य का पानी का क्या हाल हैं। अंतर साफ देखा जा सकता हैं। लोगों को समय पर बिजली पानी मिल रहा हैं। स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं हैं। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हैं। योग्यता के आधार पर लोगों को रोजगार मिल रहा हैं। पहले लोगों का खर्ची और पर्ची से रोजगार मिलता हैं। देश व प्रदेश में गैस की कालाबाजारी होती थी। लोगों को गैस के लिए लंबी-लबीं लाइनों में लगना पड़ता था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद लोगों गैस के लिए लाईन में नहीं लगना पड़ता। केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर जीवन में अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य किया हैं।

अटेली के विधायक सीताराम यादव ने भी केंद्र व प्रदेश में 2024 के चुनावों में दोबारा से सता में लाने के लिए पन्ना प्रमुखों को जी जान से जुट जाने का आहृवान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सुधीर दीवान ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व चेयरमैंन सीबी दीक्षित, जिला परिषद प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन मनीष राव, महेंद्रगढ़ बार के प्रधान राजीव यादव, नपा चेयरमैन रमेश सैनी, वाईस चेयरमैन मंजू कौशिक, भाजपा नेत्री अर्चना ठाकुर, कर्मचारी प्रकोष्ठ नेता विद्यानंद लांबा, महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति चेयरमैंन विजय लक्ष्मी, सतनाली ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरमैन मोनिका नागर, जिला पार्षद शमशेर, अजीत, पार्षद प्रतिनिधि जीवनराम, लीलाराम ठेकेदार, सरला यादव, पूर्व पार्षद अमित मिश्रा, अमित भारद्वाज, पवन खैरवाल, अमित माधोगढ़, राजेंद्र लांबा, संदीप सिसोठ, पांचों मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे।

नांगल चौधरी के विधायक रहे गैर हाजिर

महेंद्रगढ़ में आयोजित पन्ना प्रमुखों की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव के नेतृत्व में आहूत कार्यक्रम में नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव की गैर हाजिरी चर्चा का विषय रही। पन्ना प्रमुखों की बैठक में विधायक ने क्यों नहीं भाग लिया और इसके पीछे क्या कारण थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

error: Content is protected !!