भाजपा के 2014 चुनाव घोषणा पत्र के वादे अनुसार वे लिपिकों का पे-ग्रेड बढ़ाकर 35400 रूपये मासिक करके भाजपा की कथनी-करनी एक करे : विद्रोही
मुख्यमंत्री खट्टर बताये कि उनकी पार्टी भाजपा 2014 के अपने चुनावी वादे से पलटीमार के हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन क्यों नही दे रहे? विद्रोही

8 जुलाई 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने रेवाडी सहित पूरे हरियाणा में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत लिपिक वर्ग की अनिश्चितकाल हड़ताल पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग की कि भाजपा के 2014 चुनाव घोषणा पत्र के वादे अनुसार वे लिपिकों का पे-ग्रेड बढ़ाकर 35400 रूपये मासिक करके भाजपा की कथनी-करनी एक करे। विद्रोही ने कहा कि वर्ष 2012 से ही हरियाणा के लिपिक वर्ग अपना पै-ग्रेड बढाने की मांग उठा रहे है और उन्होंने कांग्रेस राज के समय 447 दिन का लम्बा आंदोलन भी किया जिसके चलते उस समय की कांग्रेस सरकार ने 25 अगस्त 2014 को केबिनेट की बैठक में अधिसूचना जारी करके 19 नवम्बर 2014 से लिपिक वर्ग को 19900 रूपये की बजाय 35400 का पे-ग्रेड देने का फैसला किया था। अक्टूबर 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में कांग्रेस की बजाय भाजपा की सरकार बन गई जिसके चलते कांग्रेस अपने 25 अगस्त 2014 के कबिनेट निर्णय को लागू नही सकी। लेकिन जब कांग्रेस सरकार ने लिपिक वर्ग के सम्बन्ध में केबिनेट में उक्त फैसला किया था, तब भाजपा ने ना केवल इस निर्णय का समर्थन किया था अपितु भजापा ने वर्ष 2014 विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में इस संदर्भ में वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा के सभी सरकारी विभागों में लिपिक वर्ग को 35 हजार रूपये का पे-ग्रेड दिया जायेगा। 

विद्रोही ने कहा कि वर्ष 2014 के अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने हरियाणा के सभी सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा किया था। अक्टूबर 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता मिलने पर भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिये गए वादे से पलटी मारकर हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने के वादे से पलटकर कर्मचारियों से विश्वासघात किया। इतना ही नही कांग्रेस सरकार द्वारा लिपिक वर्ग को 35400 रूपये का पे-ग्रेड देने के 25 अगस्त 2014 के निर्णय को भाजपा सरकार ने होल्ड कर लिया। विगत 8 वर्ष 8 माह से भाजपा खट्टर सरकार ने कांग्रेस सरकार के 25 अगस्त 2014 के निर्णय को रद्द नही किया अपितु होल्ड पर रखा हुआ है। विद्रोही ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री खट्टर बताये कि उनकी पार्टी भाजपा 2014 के अपने चुनावी वादे से पलटीमार के हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन क्यों नही दे रहे? वहीं 25 अगस्त 2014 के लिपिक वर्ग के पे-ग्रेड के सम्बन्ध में कांग्रेस सरकार की केबिनेट निर्णय को 8 साल 8 माह से होल्ड पर क्यों रखा हुआ है? लिपिक वर्ग को अपने वादे अनुसार भाजपा 35400 का पे-ग्रेड क्यों नही दे रही?

error: Content is protected !!