निकाय मंत्री ने राजगुरु मार्किट में डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान

मोदी सरकार की 9 वर्षो की उपलब्धियों को गिनवाया कहा शहर के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी

हिसार,2 जुलाई।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने राजगुरु मार्किट में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।अभियान की शुरुआत पार्टी नेता बाबूलाल अग्रवाल की दुकान से की गई।

विदित रहे कि पार्टी के केंद्रीय संगठन की योजना अनुसार एक महीने तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 9 वर्षो की उप्लब्धधियो को विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों की भाजपा सरकार की उपलब्धियां भरा रहा है।अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जोरो पर है।पूरे देश में फोरलेन -सिक्स लेन सड़को का जाल बिछाया गया है।आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों को सीधा लाभ पहुंचा है। पिछले 9 वर्षों में 15 नए एम्स औऱ 225 मेडिकल कालेज का निर्माण किया गया है।अर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को साधने के लिये सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने हेतु 9304 से अधिक जनऔषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं।जम्मू -कश्मीर से धारा 370 व 35-ए को समाप्त कर वर्षो पुराने कलंक को समाप्त करने का काम किया गया।

निकाय मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सब का साथ -सबका विकास व हरियाणा एक हरियाणवी एक नारे को सार्थक करते हुए अनेको जनकल्याणकारी फैसले प्रदेश सरकार ने लिए है।सरकारी नॉकरियों में पारदर्शिता लाई गई है। अब प्रदेश में बिना खर्ची -बिना पर्ची योग्यता के आधार पर नॉकरियों मिलनी शुरू हुई है। प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 98 हजार नॉकरियों दी है जो पिछले किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सर्वाधिक है। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के निदान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। बोर्ड सरकार और व्यापारियों के बीच एक कड़ी का काम कर रहा है।प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई व्यापारी क्षति पूर्ति बीमा योजना के अंतर्गत डेढ़ करोड़ रुपए तक कि ट्रांजेक्शन करने वाले व्यापारियों व छोटे दुकानदारों को आग व बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी।स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत रेहड़ी-पटड़ी वाले को बिना गारंटी वह भी सब्सिडी के साथ ऋण देने की योजना सरकार ने शुरू की है । इससे अपना खुद का रोजगार स्थापित करने में उन्हें पूरी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि हिसार विधान सभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। शहर में अनेको महत्वकांक्षी परियोजना को क्रियान्वित किया गया है। अनेको परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

इस अवसर पर पंडित फ़क़ीर चंद शर्मा, प्रोफ़ेसर मनदीप मालिक,सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, विकास जैन, लोकेश असीजा, सुशील बुडाकिया, पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला,पार्षद सतीश सुर्लिया, पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, महाबीर जांगड़ा, बाबू लाल अग्रवाल ,सुरेश गोयल एलआईसी, महेंद्र सिंह पानू,सुरेन्द्र सिंह सैनी,सुनिल वर्मा,गगन शर्मा, नरेश सिंघल, मदन गोयल, रतन सैनी, मोहित गोयल,राज कुमार इंदौरा, राज कुमार सलूजा, दीनदयाल गोरखपुरिया,विनोद तोषावड, दीपक अग्रवाल,विनोद तोषावड, ओम प्रकाश दुग्गल,अम्बिका प्रसाद, डॉ. सीता राम सैनी, सुभम वलेचा, बाली, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!