खराब फसलों के मुआवजे के लिए किसान दर दर भटकने को मजबूर : डॉ सुशील गुप्ता
प्रदेश में चार इंजीनियरिंग कॉलेज, डायरेक्टर, प्रिंसिपल के चारों पद खाली : डॉ सुशील गुप्ता
गुरुग्राम में भ्रष्ट अधिकारियों को बार बार रिअपायंटमेंट कर रही खट्टर सरकार : डॉ सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी का प्रदेश में ढाई लाख सदस्यों का सबसे बड़ा संगठन बनेगा : डॉ सुशील गुप्ता
धरातल से बीजेपी के पन्ना प्रमुख हुए गायब : डॉ. सुशील गुप्ता

नारनौल, 30 जून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को नारनौल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने अलग अलग मुद्दों पर खट्टर सरकार को घेरा। इससे पूर्व, कार्यकर्ताओं ने नारनौल पहुंचने पर उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खट्टर सरकार को युवा, किसान, महिला और शिक्षा विरोधी सरकार बताया तो कांग्रेस को आपस में ही लड़ने वाली पार्टी कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने रबी सीजन में जब ठंड का प्रकोप पड़ा तो किसानों को कहा कि फसल बेचनी हो, खराब हो गई और खाद खरीदनी है तो पोर्टल पर रजिस्टर करवाओ। इसका मतलब किसान को पहले कंप्यूटर ऑपरेटर रखना पड़ेगा। खट्टर सरकार ने पोर्टल का बहाना बनाकर आज तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया। इसको लेकर किसानों में गुस्सा है, वो चाहते हैं किस पोर्टल सिस्टम बंद हो। इसके साथ साथ खट्टर सरकार ने पांच एकड़ से ऊपर खेती करने वाले किसान को फसल मुआवजा नहीं देने की शर्त लागू की। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में मजदूरों को भी मुआवजा दिया गया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति खट्टर सराकर उदासीन है। प्रदेश में 26 पोलिटेक्निक में प्रिंसिपल के 26 पदों में से 21, वाइस प्रिंसिपल के 26 के 26 पद ही खाली पड़े हैं। यही कारण है कि पोलिटेक्निक करने वालों की संख्या कम होती जा रही है। प्रदेश में केवल चार इंजीनियर कॉलेज हैं, चारों कॉलेज में डायरेक्टर और प्रिंसिपल के 4 पदों में से 4, रजिस्ट्रार के 4 पदों में से 4 खाली पड़े हैं। चौधरी देवीलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 56 में से 48, चौधरी रणबीर चौधरी रणवीर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 29 पद, गवर्नमेंट इंजिनीयर कॉलेज नीलोखेड़ी में 24 पद और राव वीरेंद्र सिंह इंस्टीट्यट ऑफ इंजिनीयरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सभी 18 पद खाली पड़े हैं। प्रदेश की खट्टर सरकार बच्चों को किस दिशा में पहुंचाना चाहती है।

खट्टर सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। 19 लाख 22 हजार बेरोजगार 20 से 24 साल की उम्र की बीच हैं। हर तीन स्नातक युवाओं में से एक बेरोजगार है। जो युवा स्नातक और उससे ऊपर की योग्यता रखने वाले बेरोजगारों की संख्या 6 लाख 2 हजार है। हरियाणा में हर साल साढ़े 5000 कर्मचारी रिटायर होते हैं, लेकिन नई भर्ती का आंकड़ा बहुत कम है। हरियाणा में आबादी के हिसाब से 9 लाख कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन नियमित कर्मचारियों की संख्या 3,38,921 है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1 लाख 82 हजार पद खाली पड़े हैं और खट्टर सरकार ने अप्रैल 2023 से 13 हजार पदों को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल है, हरियाणा में आबादी के हिसाब से 10 हजार डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन अभी प्रदेश में 4000 ही डॉक्टर हैं।

उन्होंने सीईटी को लेकर कहा कि कहीं भी ये प्रक्रिया नहीं है जहां एक पद के लिए चार को बुलाया जाता हो और इसका लाभ भी चारों को नहीं मिल पाता। ग्रुप सी और डी की भर्ती में 100 नंबर का पेपर बनाते हैं। इनमें से 10 नंबर रिजर्व हैं, पांच नंबर जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी है, और पांच नंबर परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं होने पर मिलते हैं। जबकि पांच प्रतिशत मार्क जिंदगी में एक बार मिलते हैं, इसकी वजह से वो ग्रुप ए और बी में इसका फायदा नहीं ले पाते। ये टेक्नीकल डिफाल्ट है, खट्टर सरकार इसको सोच नहीं पा रही है।

खट्टर सरकार युवाओं को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दे रही है। गुरुग्राम में जो भ्रष्ट अधिकारी सरकार के भ्रष्टाचार में सहयोग देते हैं। उन अधिकारियों को सरकार रिअपायंटमेंट करती रहती है और नए युवाओं को आगे नहीं आने देती, वहीं गुरुग्राम में पहली बारिश में ही सड़कों पर तालाब बन गया हैं। खट्टर सरकार प्रदेश में हर तरफ फेल होती जा रही है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी संगठन के विस्तार में लगी हुई है, पूरे हरियाणा में ढाई लाख लोगों का सबसे बड़ा संगठन बनेगा। भाजपा के पन्ना प्रमुख केवल कागजों में हैं। हर जगह इनके मंत्रियों का विरोध होता है। कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का बीज बोने का काम किया, खट्टर सरकार उसमें खाद पानी देने का काम कर रही है। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर अच्छे स्कूल कॉलेज बनवाए जाएंगे और फ्री बिजली-पानी दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी।

इस मौके पर एडवोकेट रविंद्र सिंह मटरू, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रत्ता, ईंजी. नरेंद्र और ज्योति सैनी मौजूद रहे

error: Content is protected !!