हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार अपने भ्रष्टाचार के बोझ में चरमराने लगी : अनुराग ढांडा

सरकार बचाने के चक्कर में लूट की खुली छूट देगी बीजेपी: अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा से बिखरने लगी गठबंधन सरकार: अनुराग ढांडा
सौदेबाजी छोड़ मैदान में आने की हिम्मत जुटाए बीजेपी : अनुराग ढांडा
जजपा नेताओं की काले कारनामों की फाइलें तैयार करने में लगी खट्टर सरकार: अनुराग ढांडा
भ्रष्टाचार से परेशान हरियाणा की जनता मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 9 जून – आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को बयान जारी कर गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शानदार रही। जींद में उमड़ी भीड़ ने 2024 आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने गठबंधन सरकार पर कहा कि 8 जून को जींद में हुई तिरंगा यात्रा का असर प्रदेश की राजनीति पर दिखने लग गया है। आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के लोगों का समर्थन देख गठबंधन सरकार बिखरने लग गई है।

उन्होंन कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार टूटने वाली है। अब हरियाणा में सरकार को बचाने के लिए भाजपा सरकार की लूट और सौदेबाजी और बढ़ेगी। अब सौदबाजी के कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा सौदेबाजी छोड़ बीजेपी मैदान में आने की हिम्मत जुटाए। उन्होंने कहा खट्टर सरकार जजपा नेताओं के काले कारनामों की फाइलें तैयार में लगी गई है। गठबंधन टूटते ही जजपा नेताओं के लिए जेल तैयार है। हरियाणा में भाजपा और जजपा दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा और जजपा सरकार अपने भ्रष्टाचार के बोझ के नीचे दबकर चरमराने लगी है। सरकार बचाने के चक्कर में भाजपा लूट की खुली छूट देगी। उन्होंने कहा सौदेबाजी छोड़कर भाजपा मैदान में आने की हिम्मत जुटाए। आम आदमी पार्टी और जनता हरियाणा में मध्यावधि चुनाव के लिए भी तैयार है। आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। अब जनता के पास इनको सबक सिखाने का मौका है और जनता इसी मौके के इंतजार में है। जनता ने भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। प्रदेश में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी।

You May Have Missed