-विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने रेवाड़ी में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के साथ किया पौधारोपण

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से सोमवार से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पूरे हरियाणा में पौधारोपण करने का कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने गुरुग्राम में पौधारोपण करके रेवाड़ी पहुंचे। वहां पर आरएसएस पब्लिक स्कूल बालधन कलां में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना वाला भारतीय जनता पार्टी पहला राजनीतिक संगठन है। इससे पहले किसी ने भी इस विषय पर ना तो सोचा और ना ही जमीनी स्तर पर काम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में विभाग पर्यावरण को संरक्षित करने का काम कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण विभाग दो साल से हरियाणा को हरा-भरा करके पर्यावरण की स्वच्छता के लिए काम कर रहा है। लाखों पेड़-पौधे अब तक कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा की ओर से सभी 90 हल्कों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत बालधन कलां गांव से हो चुकी है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों व स्कूल के बच्चों से साल में दो-चार पौधे लगाकर उनका परिवार के सदस्यों की तरह पालन पोषण करने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने और पानी का सदुपयोग करने का निवेदन नवीन गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा खराब होता पर्यावरण आज के समय की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। खराब पर्यावरण के कारण आज बड़ी बड़ी बीमारियां आम हो गई हैं। हम सबको साथ मिलकर हर दिन पर्यावरण संरक्षण के ऊपर काम करने की जरूरत है।

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग ने पर्यावरण बचाने के लिए जमीनी स्तर पर जो काम किये हैं, वे नजर आ भी रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से ना केवल पेड़ लगाए, बल्कि उनका पालन-पोषण भी किया है। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करता है। यही भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार है। रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने भी पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर जिले में पहले भी विभाग के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा विभाग प्रमुख नवीन गोयल के नेतृत्व में पेड़ लगाए गए और इस बार भी यह कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।

उन्होंने स्कूल की चेयरमैन पूनम यादव व समस्त स्टाफ को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया। इस दौरान आचार्य योगेन्द्र आर्य, आरएस यादव, अरमान लाम्बा, अमित कुमार, डॉ. मीत कुमार, राम अवतार, राम अवतार आर्या, ओमप्रकाश, दिव्या व अन्य जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!