30 जून तक चलेगा क्राफ्ट मेला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 2 जून : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सैक्टर 17 में स्थानेश्वर क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया है। इस क्राफ्ट मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रेरणा संस्था एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने शिरकत की। उन्होंने स्थानेश्वर क्राफ्ट मेले का का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले में रखी हर वस्तु अपने आप में सराहनीय है। कलाकारों की प्रतिभा व बहुत ही सूक्ष्मता से किए गए काम देखकर बहुत ही प्रसन्नता हुई है। गर्व कई कि हमारे देश में बेहतरीन कलाकारों की कमी नहीं है।

गगनदीप सिंह डायरेक्टर ऑफ जीफा आर्ट कॉलेज ने बताया कि 30 आर्टिस्ट और 30 दिन का यह मेला आयोजित किया गया है। इसमें हर दिन एक आर्टिस्ट को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डा. जय भगवान सिंगला ने कलाकार मुकेश व सपना को सम्मानित किया है।

डा. सिंगला ने जीफा आर्ट कॉलेज के डायरेक्टर गगनदीप सिंह को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आने के लिए निमंत्रण भी दिया। डा. जय भगवान सिंगला जो प्रेरणा वृद्धाश्रम चलाते हैं उन्होंने गगनदीप से कहा कि बुजुर्गों के लिए भी आप आर्ट करवा कर उनका उत्साह बढ़ाएं।

error: Content is protected !!