गुरूग्राम। आज 31 मई 2023 को भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित प्रदेश स्तरीय हरियाणा ऑटो चालक संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरूग्राम के सैक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंति बडी धूमधाम से मनाई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत योगेश शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल सिंह ने देवी अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर की। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी ऑटो चालकों को सम्बोधित करते हुए भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि होलकर साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की कुशल महिला शासकों में से एक रही हैं। इनका जन्म 31 मई, 1725 को हुआ था और 13 अगस्त, 1795 को निधन हो गया था। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के जामखेड के नजदीक चोंडी गांव में जन्म लेने वाली अहिल्याबाई का शुरुआती जीवन बड़ी कठिनाईयों से गुजरा। उन्होंने कहा कि उनके पिता मनकोजी सिंधिया बीड जिले के रहने वाले एक सम्मानित परिवार से संबंध रखते थे और गांव के पाटिल थे। अहिल्याबाई कभी स्कूल नहीं गईं थीं। उन्हें उनके पिता ने ही पढऩा और लिखना सिखाया था। 1733 में यानी महज आठ साल की उम्र में ही उनका विवाह मल्हार राव खांडेकर के बेटे खांडेराव होलकर से कर दिया गया था। 

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारत माता की वह बेटी थी जिसने पहले ही कुरीतियों की बेडिय़ों को तोड़ डाला। संकट के समय जब जरूरत पड़ी तो अपनी प्रजा के लिए घोड़े पर सवार होकर हाथ में खडग़ लिए जंग भी लड़ी। धर्म का संदेश फैलाया, संस्कृति संरक्षण, बालिका शिक्षा, महिला अधिकारों और औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया। माता अहिल्याबाई जब 6 महीने के लिए पूरे भारत की यात्रा पर गई तो अपना राजपाठ गांव उपदी के पास स्थित कस्बे अकावलिया के पाटीदार को राज काज सौंप गई। जिनके राज्य संचलन से प्रश्र होकर माता अहिल्याबाई ने उन्हें अपना आधा राजपाठ देने की घोषणा की। साथ ही उनसे सिर्फ यह मांग रखी महेश्वर में मेरे समाज के लोग यदि मुर्दों को जलाने आए तो उनको कपडों सहित जलाए। उन्होंने अपने जीवनकाल में भारतभर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मंदिर बनवाएं, घाट बंधवाये और बावडियों को निर्माण किया, नये-नये मार्ग बनवाए। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। भूखों के लिए अन्नसत्र खोले। प्यासों के लिए पियाहू बिठलाई और मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के चींतन मनन एवं प्रवचन हेतू की। 

योगेश शर्मा ने समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके कहा कि जिस प्रकार आज निर्जला एकादशी का पावन पर्व भी है जगह-जगह लोगों ने मीठे पानी की छबील भी लगा रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा ऑटो चालक संघ की ओर से समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से माता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम की एक प्याऊ वाटर कूलर जल्द ही ऑटो चालकों और आम जनता के लिए ऑटो चालकों के सहयोग से हूडा सिटी सेंटर मैट्रो गेट नम्बर 1 पर प्याऊ लगवाई जाएगी। 

इस अवसर पर आशीष ठाकुर, प्रवीन पाल, शेरसिंह, राहुल पाल, मुकेश पाल, अंकित राठौर सहित भारी संख्या में ऑटो चालकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। 

error: Content is protected !!