मृदुभाषी तथा स्वच्छ छवि के राजनेता थे रतनलाल कटारिया: निर्मल सिंह
रतनलाल कटारिया ने सदैव जनहित की राजनीति की : चित्रा सरवारा

अम्बाला छावनी, 22 मई – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा ने पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं अम्बाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर सोमवार को उनके घर पहुंचकर उनके पिता व धर्मपत्नी से गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रतनलाल कटारिया द्वारा देश को दी गई उनकी सेवाओं और निष्ठा के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद स्व. रतन लाल कटारिया नेतृत्व क्षमता के धनी, मृदुभाषी तथा स्वच्छ छवि के राजनेता थे। उन्होंने सदैव जनहित की राजनीति की और उनके लिए जनता के हित सदैव सर्वोपरि थे। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने उनके पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा की उनका जाना पूरे देश व खास तौर पर अम्बाला लोकसभा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना व्यक्त की।

वहीं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए आम आदमी पार्टी की नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि कि स्व. रतन लाल कटारिया का असामयिक निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनका सदैव उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहा है। स्व. रतन लाल कटारिया अपनी बेबाक बातों के धनी, अपनी बातों से माहौल को खुशनुमा बनाने में माहिर थे। वे जनता तक अपनी बात को सहज और सरल अंदाज में पहुंचा देते थे। जनता से जुड़े मुद्दों व समस्याओं को संसद व विधानसभा के पटल पर वे बेबाकी से रखते थे।

error: Content is protected !!