अम्बाला छावनी का राजकीय कालेज गृह मंत्री अनिल विज की अम्बालावासियों को बहुत बड़ी देन : कपिल विज

आज राजकीय कालेज में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों में लग रही होड़, हजारों छात्र यहां से शिक्षा ग्रहण कर ऊंचाइयों तक पहुंचे : कपिल विज

भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि कपिल विज ने संबोधित किया लोगों को

अम्बाला, 15 मई – भाजपा नेता श्री कपिल विज ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला छावनी शिक्षा, खेल, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में नित नए आयामों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अम्बाला छावनी का राजकीय कालेज गृह मंत्री अनिल विज की अम्बाला छावनी के वासियों को एक बहुत बड़ी देन है और बतौर विधायक रहते हुए उन्होंने इस कालेज की स्थापना अपने अथह प्रयासों से करवाई थी।

श्री कपिल विज शगुन पैलेस में भारत विकास परिषद सदर शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज छावनी का राजकीय कालेज सबसे बड़ा कालेज बनकर उभरा है जहां एडमिशन के लिए हजारों विद्यार्थियों में होड़ लगी रहती है। इसी कालेज में अब तक हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत शिक्षा ही नहीं खेल, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्वक कार्य हुए हैं।

आज चिकित्सा क्षेत्र में अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल व कैंसर अस्पताल में विश्वस्तरीय ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक मशीनों के साथ मरीजों का ईलाज हो रहा है और अम्बाला छावनी ही नहीं समूचे हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तक से मरीज यहां ईलाज के लिए आ रहे हैं। छावनी में मंत्री अनिल विज की बदौलत होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की स्थापना भी की जा रही है और आने वाले समय में उत्तर भारत की प्रमुख राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा भी यहां खुलेगी जिसका लोगों को फायदा मिलेगा। खेलों के क्षेत्र में फुटबाल स्टेडियम का निर्माण चल रहा है जबकि ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, ब्यॉज स्पोर्टस होस्टल, बैडमिंटन हॉल बनाए गए हैं। इसी तरह कई स्थानों पर योगशालाएं बनाई गई है। इसके अलावा अन्य कई कार्य भी करवाए गए हैं।

भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की कपिल विज

कपिल विज ने कहा कि भारत विकास परिषद एक गैर राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक राष्ट्रीय संगठन है । यह  अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग की सेवा तथा नवीन पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति के संस्कारों द्वारा समाज परिवर्तन के कार्य में संलग्न है। भारत में इस समय परिषद की 1600 शाखाएं अपने लगभग एक लाख समर्पित सदस्यों के सहयोग से सेवा, संस्कार, संपर्क के कार्यों में संलग्न है। परिषद अपने पांच स्तंभ सूत्र- संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा तथा समर्पण के अंतर्गत सामाजिक समरसता, समाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक जागरण के कार्य करती है और व्यक्ति निर्माण, राष्ट्र निर्माण  व समाज सेवा इनका ध्येय है।  परिषद की सदर शाखा ने वर्ष 1990 में कार्य प्रारंभ किया और समाज के वंचित व असहाय वर्ग के लोगों को संस्कार व सेवा के कार्य द्वारा सहायता  पहुंचाई।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा नेता कपिल विज का परिषद पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में धीरज भाटिया, विजय गुप्ता, कपिल गुप्ता, मनीष मलिक, सुरेश शर्मा, सहित वीरेंद्र कुमार, मामचंद, सुरेंद्र राजू, जय भगवान यादव, सुधीर लांबा, रमन चावला, राज कुमार शर्मा सहित भाजपा नेता सुरेंद्र तिवारी, विपिन खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous post

सीएम खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम में महिला सरपंच को मंच से नीचे उतारने पर आप नेता डॉ. अशोक तंवर ने साधा निशाना

Next post

अलवर और दिल्ली से पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस.) प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

You May Have Missed

error: Content is protected !!