21 मई को होने वाला पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा इतिहासिक : निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

 हिसार,4 मई । 21 मई को होने वाले भाजपा  पन्ना प्रमुख सम्मेलन के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में शहरी मंडल के बूथ न.89-90-91 के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर पर भारी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संयोजन शक्ति केंद्र सहप्रमुख रंजीव राजपाल ने किया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि हिसार में विधान सभा स्तर पर होने वाला पन्ना प्रमुख सम्मेलन इतिहासिक होगा।सभी पन्ना प्रमुख और उससे ऊपर के सभी पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे। 

डॉ. गुप्ता ने बताया  कि प्रदेश प्रभारी औऱ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे विपल्ब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे।कार्यशाला में पार्टी का इतिहास पार्टी की रीति-नीति, उपलब्धियां औऱ भविष्य की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा। निकाय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जी -जान से जुट जाएं।

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को विजय श्री दिलवाने में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियों के बाद अब पन्ना समतियो का गठन भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर भाजपा को निरंतर मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहा है। पार्टी की विशेष विचार धारा , चिन्तन और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा को अपना समर्थन  दे रहें हैं।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला, बीएलए टू राम चन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास जैन रंजीव राजपाल सह प्रमुख, संदीप भाटिया बूथ अध्यक्ष, ललित सोनी बूथ अध्यक्ष, प्रशांत जैन बूथ अध्यक्ष, किशन भाटिया, गोपी भाटिया, बिशाम्बर गौरी, गौरव कटारिया, गिरीश भाटिया, सचिन गौरी, नरेंद्र अनेजा, समीर छबड़ा, अजय ग्रोवर, राजेश, पंकज गुप्ता, तेजभान अरोड़ा, जीतू आर्य, मनोज सैनी, अंशुमन सचदेवा, संदीप पाहुजा, प्रवीण खुराना, विनीत भाटिया, अशोक कुमार लाची, राजू नागपाल, अशोक कुमार गुप्ता, कश्मीरी लाल राजपाल, संजय अरोड़ा, संजीव राजपाल,

You May Have Missed

error: Content is protected !!