गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज को हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू ने भेंट किया वाटर कूलर

पुत्रवधू आशा शर्मा ने अपने पति स्वर्गीय महादेव शर्मा की याद में भेंट किया ।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में मंगलवार को हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा ने अपने पति स्वर्गीय महादेव शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर वाटर कूलर भेंट किया और कॉलेज प्रांगण में भंडारा भी करवाया।आशा शर्मा ने बताया कि मेरे ससुर व मेरे पति कहते थे कि यदि सेवाभाव से दान किया जाए तो शिक्षण संस्थान एक आदर्श स्थान है और बच्चे भगवान का स्वरूप होते है ,शिक्षण संस्थान विद्या का मंदिर होता है जहां दिया हुआ दान फलीभूत होता है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे।आशा शर्मा ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए प्रेरणा गौड़ कॉलेज के प्राचार्य से मिली।

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व संस्थाओं के पदेन सचिव डॉ जयपाल शर्मा ने कहा कि पंडित भगवत दयाल शर्मा व उनके परिवार का लगाव हमेशा से संस्थान के प्रति रहा है । उन्होंने गौड़ ब्राह्मण स्कूल में शिक्षा ग्रहण की।पंडित भागवत दयाल शर्मा काफी वर्षों तक गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के प्रधान भी रहे।उनके छोटे पुत्र महादेव शर्मा भी सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति थे। उनका ध्येय हमेशा असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रहता था। समस्त शिक्षण संस्थान ने परिवार का आभार भी व्यक्त किया। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि उनके परिवार ने कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इसके साथ ही उन्होंने महादेव शर्मा की याद में विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए भंडारे का आयोजन भी किया।

इस मौके पर माधवी शर्मा,विनय शर्मा, मयंक शर्मा ,निशा शर्मा,रजनी चैयरमैन, शबनम शर्मा ,जन्मेज्य शर्मा, ,मणि शर्मा,गौरी शर्मा,अक्षय भौरा,सुरेश आशरी,नवीन शर्मा, डॉ संजय अत्रि, डॉ देवेंद्र कौशिक,श्रीभगवान कौशिक,रणधीर भारद्वाज,वेद शर्मा, डॉ कपिल कौशिक,मनोज वत्स,गोपाल अत्रिव समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!