युवाओं को गीता ग्रंथ में दिए गए कर्म योग के बारे में पढना चाहिए, जो सबसे महत्वपूर्ण है- अनिल विज

चंडीगढ़/सिडनी, 30 अप्रैल- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता से सबको शिक्षा लेनी चाहिए और गीता में ज्ञान योग, भक्ति योग, संख्या योग और कर्म योग के बारे में बताया गया है तथा युवाओं को गीता ग्रंथ में दिए गए कर्म योग के बारे में पढना चाहिए, जो सबसे महत्वपूर्ण है।

श्री विज आज आस्टेलिया के सिडनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान किसी धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के लिए नहीं दिया गया वह पूरी मानव जाति के लिए दिया गया है इसलिए उस ज्ञान को जगह-जगह तक पहुंचाने के लिए के लिए गीता महोत्सव कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में किया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जहां जहां भी कार्यक्रम बनेगा और हमें जहां भेजा जाएगा वहां वहां हम जाएंगे।

श्री विज ने कहा कि महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए क्योंकि मोर्चे पर सभी उसके जानने वाले और रिश्तेदार हैं। तब श्रीकृष्ण ने उस समय यह गीता का उपदेश दिया। यह उपदेश अर्जुन के लिए नहीं कहा गया है यह उपदेष हम सभी के लिए क्योंकि आज हम सब अर्जुन हैं। आज हम सबके सामने ऐसी परिस्थितियां खडी होती हैं जब हम यह सोचते हैं कि हम क्या करें। उन्होंने कहा कि इस करने का उत्तर गीता में दिया गया है।  

error: Content is protected !!