भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा शहर, जगह-जगह पुष्प वर्षा
गौड़ सभा से कल निकाली जाएगी शोभायात्रा

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। शहर के सामाजिक संस्था श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर के मोहल्ला फ्रांसखाना स्थित शांडिल्य के मंदिर से शुरू हुई जहां सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल, आचार्य बजरंग शास्त्री तथा मनीष शास्त्री ने भगवान परशुराम का पूजन व आरती करवाई। प्रभात फेरी मोहल्ला फ्रांसखाना से शुरू होकर बजाजा बाजार, नलापुर, चांदुवाड़ा, पुरानी कचेहरी, महावीर मार्ग, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा तथा देवस्थान होते हुए गौड़ सभा में जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में ब्राह्मण समाज के पुरूष व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रभात फेरी में भगवान परशुराम के जयकारों तथा भजनों के साथ हाथों में निशान लेकर सभी झूमते नाचते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी का शहर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

प्रभात फेरी समापन्न के बाद गौड़ ब्राह्मण सभा में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शारदा संस्कृत म‌हाविद्यालय के आचार्य देवदत्त शास्त्री के सानिध्य में उनके शिष्यों आचार्य कांति निर्मल, आचार्य बजरंग शास्त्री, मनीष शास्त्री, दीपक शास्त्री, विवेक शास्त्री, अंकित शास्त्री, ह‌‌र्षित शास्त्री, मनोज शास्त्री, भपेश शास्त्री, मदनलाल शास्त्री, हिमांशु व दिव्यांश ने पुरूष सूक्त के 16 वेद मंत्रों से गौड़ सभा के प्रधान राकेश महेता एडवोकेट से भगवान परशुराम का पूजन करवाया। हवन में पूर्व प्रधान एवं एग्रो के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, पंडित गजानंद कौशिक, शिव कुमार मेहता व अर्जून लाल एडवोकेट ने भी शिरकत की।

पूजन के बाद सभी आचार्यों द्वारा विधिविधान के साथ हवन करवाया गया जिसमें मुख्य यजमान मनीष निर्मल, धीरज गौतम तथा दीपक शांडिल्य ने सपत्नीक हवन में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य देवदत्त शास्त्री ने बताया कि किसी भी उत्सव में हवन का बड़ा महत्व होता है । उन्होंने कहा कि हवन से जहां देवता प्रसंन होते है वहीं वातावरण भी शुध्द होता है। हवन के बाद आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पहली बार नगर में निकाली गई प्रभात फेरी बड़ी ही ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सभी के लिए आदर्श है इसलिए ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी इस प्रभात फेरी में भाग लिया। गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महेता एडवोकेट ने प्रभात फेरी व हवन में पहुंचे सभी लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्वस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें आज प्रभात फेरी व हवन हुआ।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 23 अप्रैल रविवार को दस बजे गौड़ सभा भवन से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी व उसके बाद प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधान ने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों कहा कि जिस उत्साह व जोश के साथ प्रभात फेरी निकाली उसी उत्साह के साथ सभी शोभायात्रा में भी भाग ले। प्रधान ने इस आयोजन को लेकर समाज के युवाओं के उत्साह की भी तारीफ की जिन्होंने इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री गौड़ ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण शर्मा ठेकेदार, सुरेश चंद शर्मा, विजय गोस्वामी, केके शर्मा, नरेंद्र झिमरिया,अनिल कुमार शर्मा, कॉलेजियम सदस्य अशोक कौशिक खेमचंद शर्मा उमाकांत चौबे, मनोज निर्मल, अधिवक्ता मनीष वशिष्ठ श्यामसुंदर गोस्वामी, मदनलाल शर्मा, कुलभूषण शर्मा, हितेंद्र बोहरा, संजय शर्मा, वैद्य किशन वशिष्ठ गोपाल कौशिक, सुभाष कौशिक,प्रभाष छक्क्ड़, हेमंत गोस्वामी, सुरेन्द्र बोहरा, राजकुमार चौधरी अधिवक्ता, हितेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, तरुण पांडे सीताराम चौबे, उमेश भारद्वाज व गौरव शर्मा पटना वाले सहित सैकड़ों विप्र जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!