– गांव धनवापुर में ब्रह्मण चौपाल निर्माण, धनवापुर फाटक से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक नाले का निर्माण तथा बसई गढ़ी मोड़ से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक नाले का किया जाएगा नगर निगम गुरूग्राम द्वारा निर्माण  

गुरूग्राम, 21 अप्रैल। बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाले धनवापुर तथा बसई में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ये सभी कार्य नगर निगम गुरूग्राम द्वारा किए जाएंगे।

विधायक ने गांव धनवापुर में 63 लाख रूपए की लागत से बनाई जाने वाली ब्रह्मण चौपाल का शिलान्यास किया। इसके अलावा, धनवापुर फाटक से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक नाले का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 1.5 करोड़ रूपए की लागत आएगी। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा गांव बसई में गढ़ी मोड़ से लेकर द्वारका एक्सप्रेस-वे तक नाले का निर्माण किया जाएगा, जिसके निर्माण पर लगभग 4.18 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्य किया जा रहा है। नागरिकों के लिए सामुदायिक केन्द्र व चौपाल आदि का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को इन कार्यों के शिलान्यास की बधाई दी। साथ ही अधिकारियों व निर्माण करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण को निर्धारित समयसीमा में पूरा करवाएं तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

इस अवसर पर पंडित दयानन्द, बह्मानन्द कटारिया, अटलबीर कटारिया, बिजेन्द्र कटारिया, हरीश कटारिया, दिलबाग कटारिया, देवेन्द्र कटारिया, उमेश कटारिया, पंडित अत्रेय, पंडित ऋषि, सतपाल कटारिया, बालकिशन कटारिया, महलु, राज कटारिया, अनूप कटारिया, कपूर कटारिया, पे्रम कटारिया, कर्मपाल कटारिया, पंडित राजेश, पिंकेश कौशिक, दिलबाग सिंह, सुनीता कटारिया, मोहनजीत कौर, यशवंती देवी, सरला देवी, राजेश राणा, विशाल कटारिया, कृष्ण काजला, पंडित भूवेश, सचिन कटारिया, रोहित कटारिया, विक्की कटारिया, भारत कटारिया, काले, दीपक कटारिया, मनीष कटारिया, रवि कटारिया व प्रवीण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!