अक्टूबर 2019 विधानसभा चुनाव पूर्व भाजपा अजय चौटाला-दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा को बाप-बेटे की निजी दुकान व भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का टोला बताती थी। विद्रोही
अक्टूबर 2019 विधानसभा चुनाव पूर्व जजपा ने भाजपा को जमना पार पहुंचाने के वादे के साथ भ्रष्टाचार, गांव विरोधी भाजपा को सत्ता से उखाडक़र फेंकने के नाम पर जनता से वोट मांगकर दस विधानसभा सीटे जीती थी।  विद्रोही
भाजपा तो जम्मू-कश्मीर में उस पीडीपी के साथ भी वर्ष 2015 में सरकार बना चुकी है जिसे भाजपा देशद्रोही, पाकिस्तानी पार्टी बताते थे। विद्रोही

15 अप्रैल 2023 – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस-विपक्ष द्वारा बनाये जाने वाले गठबंधन को हरियाणा भाजपा नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार गठबंधन बताने पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने भाजपाई-संघी नेताओं से पूछा कि कंाग्रेस-विपक्ष के गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताने से पहले वे खुद बताये कि हरियाणा में जजपा से भाजपा का गठबंधन करके सरकार चलाना भ्रष्टाचारियों का गठबंधन नही तो और क्या है?

विद्रोही ने कहा कि अक्टूबर 2019 विधानसभा चुनाव पूर्व जजपा सार्वजनिक रूप से भाजपा को चोरो, भ्रष्टाचारियों, ठगों, किसान, गांव विरोधी पार्टी बताती थी और जजपा ने भाजपा को जमना पार पहुंचाने के वादे के साथ भ्रष्टाचार, गांव विरोधी भाजपा को सत्ता से उखाडक़र फेंकने के नाम पर जनता से वोट मांगकर दस विधानसभा सीटे जीती थी। वहीं भाजपा जजपा को भ्रष्ट व परिवारवादी पार्टी बताती थी। भाजपा विधानसभा चुनावों में जजपा को भ्रष्टचारी व अपराधियों की पार्टी बताकर जजपा के संस्थापक अध्यक्ष अजय चौटाला को तिहाड़ जेल में बंद होने व जेबीटी अध्यापक भर्ती नियुक्ति में कोर्ट से मिली दस साल जेल सजा को मुद्दा बनाकर अजय चौटाला-दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा को बाप-बेटे की निजी दुकान व भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का टोला बताती थी। 

विद्रोही ने भाजपा से सवाल किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के प्रस्तावित गठबंधन पर तंज कसकर सवाल उठाने से पहले भाजपा अपने गिरेबान में क्यों नही झांकती? भाजपा सत्ता के लिए कितनी गिर सकती है, यह किसी से छिपा नही। भाजपा तो जम्मू-कश्मीर में उस पीडीपी के साथ भी वर्ष 2015 में सरकार बना चुकी है जिसे भाजपा देशद्रोही, पाकिस्तानी पार्टी बताते थे। हरियाणा भाजपा नेता कांग्रेस पर तंज कसने से पहले अपनी खुद की पार्टी, भाजपा नेताओं, भाजपा के क्रियाक्लापों पर आत्मविश्लेषण कर ले, फिर कांग्रेस-विपक्ष पर तंज सके।

भाजपा-जजपा सरकार जिस तरह लूट का गठबंधन करके सरकार चला रहे है, इसका खुलासा बार-बार जजपा विधायक सार्वजनिक रूप से कर चुके है। जो भाजपा सत्ता के लिए जिन्हे भ्रष्ट, अपराधी, पाकिस्तानी एजेंट, देशद्रोही बताती थी, उनसे समझौता करके सरकार चला सकती है, तब ऐसीे सिद्धांतहीन, सत्तालोलूप, भ्रष्ट, जनविरोधी, साम्पद्रायिक उन्मादी, नफरती भाजपा को कांग्रेस-विपक्ष के गठबंधन पर किसी भी तरह का सवाल उठाने का कोई नैतिक व राजनीतिक अधिकार नही है।

error: Content is protected !!