प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने 75 नंबर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा फहराकर धूमधाम से मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस
बोले, आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत, निर्णयशक्ति और निश्चयशक्ति भी है

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने गुरुग्राम विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

जीएल शर्मा ने देश-दुनिया में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में सरकार ने सैचुरेशन यानि जन

कल्याण की हर योजना को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वो बहुत विराट है। सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है- भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना। शर्मा ने कहा कि बीते वर्षों में देश के नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों की प्राथमिकता रही है। गरीबों को पक्के घर से लेकर शौचालय के निर्माण तक, आयुष्मान योजना से लेकर उज्ज्वला तक, हर घर जल से लेकर हर गरीब को बैंक खाते तक ऐसे कितने ही काम हुए हैं।

आज देश के पास नीतियां हैं, नियत, निर्णयशक्ति और निश्चयशक्ति भी है

जीएल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है। इसलिए आज सरकार लक्ष्य तय कर उन्हें पूरा भी कर रही हैं। आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है।

देश के सपनों का प्रतिनिधि है कार्यकर्ता

जीएल शर्मा ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया। भाजपा की ये 44 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष ललित गांधी, जिला सह सकर्मचारी प्रकोष्ठ हरीश, वर्धन शर्मा, एचके ढिंगरा, राज कुमार प्रजापत, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!