पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में गिरदावरी के दिए आदेश, हरियाणा सरकार समयबद्ध कार्रवाई करे : अनुराग ढांडा
10 हजार की राशि तुरंत सभी प्रभावित किसानों को जारी करे सरकार : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 26 मार्च – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के हवाई सर्वे को खानापूर्ति करार दिया है। उन्होंने रविवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर हवा में फसलों के नुकसान का जायजा लेकर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। उन्हें उड़न खटोले को छोड़ कर किसानों के बीच पहुंचकर किसानों का दर्द समझना चाहिए। किसानों के बीच प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। किसान मुआवजे और गिरदावरी का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की ई-पोर्टल खराब होने से किसान अपनी फसलों का ब्यौरा प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सरसों और गेंहू की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने महज एक सप्ताह में स्पेशल गिरदावरी करवाकर जल्द से जल्द मुआवजा राशि जारी करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा की किसानों के नुकसान को देखते हुए खट्टर सरकार तुरंत 10 हजार की मुआवजा राशि सभी प्रभावित किसानों को तुरंत प्रभाव से जारी करे। ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। वहीं 50 हजार की दर से मुआवजा राशि निर्धारित की जानी चाहिए।

error: Content is protected !!