निर्माणाधीन भगवान परशुराम धाम पहरावर पर सर्वसमाज के साथ मिलकर 1008 फरसाधरी करेंगे आयोजन

रौनक शर्मा

रोहतक – रविवार 26 मार्च को रोहतक में नवीन जयहिन्द द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये गणमान्यों द्वारा सर्वसम्मति से व सर्वसमाज के साथ मिलकर रविवार 23 अप्रैल को निर्माणाधीन भगवान परशुराम धाम पहरावर(रोहतक) में प्रदेश स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाने का फैसला लिया गया। जिसमे हर समाज के लोग बुलाए जाएंगे। जो सर्वसमाज के लिए काम करने वाले लोग है उन्हें बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। सभी सदस्यों ने इसे पहली प्रदेश स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की पहल भी की। इसी मामले को लेकर आने वाली रविवार 2 अप्रैल को एक मीटिंग रखी जायेगी जिसमे रविवार 23 अप्रैल भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सफल बनाने की तैयारियों लेकर चर्चा की जाएगी।

साथी ही जयहिन्द ने कहा की , न्याय के देवता थे और सर्व समाज के हितो के लिए अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था। रविवार 23 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए एक ईंट, एक रुपया ओर एक चौखट से एक आदमी जोड़ने की मुहीम चलाई जाएगी।

हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचोरिया ने कहा कि सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज नवीन जयहिन्द की इस प्रदेश स्तरीय 36 बिरादरी द्वारा मनाए जाने वाले जन्मोत्सव की सराहना की। साथ ही पानीपत ब्राह्मण सभा के प्रधान राम रतन शर्मा ने नवीन जयहिन्द को रविवार 23 अप्रैल भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता देने के लिए पानीपत आने के लिए आमंत्रित किया। युवाओ की पहल पर इस जन्मोत्सव को अफल बनाने के लिए फरसाधरी व समस्त भाईचारे ने पीले चावलों के साथ 36 बिरादरी को एकत्रित करने का सुझाव दिया।

जयहिन्द ने बताया कि हमे सिर्फ अपने हको व स्वाभिमान की बात रखनी है इसलिए किसी से किसी भी प्रकार का कोई लालच नही है। हमे कमजोर आदमियों की जरूरत नही है। हमे ऐसे आदमियों की जरूरत है जो हर तरीके से जन्मोत्सव को सफल बनाने में मदद कर सके साथ ही जो ग्राउंड लेवल पर लोगो तक पहुंच सके।

इस मौके पर जिले सिंह पिचोलिया, राम रतन शर्मा, सोनू मलिक(मोखरा), पंडित ओमनारायण, मुनिपाल अत्री, पंडित विनोद शास्त्री, पार्षद राकेश दाहिया, संदीप कैशिक, एडवोकेट मदनलाल भारतीय, अमित बल्हारा, अश्वनी मास्टर, प्रमोद (राई), बिजेंद्र मंडोरा, सतीश शर्मा, सरपंच भगवद दयाल आदि मौजूद रहे।

नवीन जयहिन्द रोहतक के कलानौर में पांचवे नवरात्रे के उपलक्ष्य में श्री अन्नपूर्णा आश्रम द्वारा आयोजित सन्तोषी माँ के मंदिर में विशाल भंडारे में पहुंच प्रसाद ग्रहण कर माँ का आशीर्वाद लिया और सभी के भले की कामना की।

error: Content is protected !!