पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने दल बल के साथ गांव में किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत संपर्क

विपक्ष को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं मोदी: शर्मा

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। कांग्रेस पार्टी ने नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में पूरे दल बल से हाथ से हाथ जोङो अभियान चलाया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दल बल में जसवंत सिंह शेरावत प्रदेश सचिव, जसवंत सिंह भाटी, किशन शर्मा ,शिंभु पूर्व सरपंच आदि गणमान्य कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल थे।

उनके काफिले ने नांगल दर्गू, बख़रीजा, पांचनौता, बायल, रोपड़ सराय, सरेली, पवेरा, नापला, निजामपुर, घाटासेर, बशीरपुर गांवो का दौरा जनता के साथ कहने जनसंपर्क किया और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया।

राधेश्याम शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे है। युवा बेरोजगार है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। देश की सारी संपति मोदी के चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है। कर्माचारियों को नौकरी जाने का डर लगा हुआ है। आम आदमी की आय कम हो रही है। मंहगाई लगातार सुरसा के मुंह की तरह बढ रही है। देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बोलने वालो पर झुठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे है। विपक्षी नेताओ के पीछे सीबीआई, आईटी, ईडी लगाई हुई है। विपक्ष के साथ लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इन सब के खिलाफ अब जनता को भी लड़ना होगा। हम हाथ से हाथ जोड़कर देश अपने हल्के मे सामाजिक, आर्थिक, भाईचारे मे ऊंचाईयों पर ले जायेगे। उनके इस अभियान को गांवों मे भारी उत्साह देखने को मिला । इस अवसर पर जसवंत सिंह शेरावत प्रदेश सचिव, जसवंत सिंह भाटी ने भी लोगो को संबोधित किया। गांवों में पहुंचने पर लोगो ने फूल मालाओं व पगङी पहनाकर स्वागत किया ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!