नारनौल में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, बाजारों में निकाली यात्रा

कांग्रेसियों ने किया पार्टी की नीतियों का प्रचार

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शहर भर में चलाया गया। महेंद्रगढ़ के कांग्रेसी विधायक राव दान सिंह के पुत्र अक्षत राव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत शहर के बाजार में घूम घूम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। बाद में अक्षत राव ने मीडिया से भी बातचीत की।

कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहर में बुधवार को अभियान चलाया गया। इस मौके पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता लोक निर्माण विश्राम गृह में एकत्रित हुए। जहां से कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर चौक, महावीर मार्ग, पुल बाजार होते हुए आजाद चौक पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों से कांग्रेस से जुड़ने की अपील की तथा उन्हें कांग्रेस की नीतियों के बारे में अवगत करवाया।

शहर के व्यापारियों ने भी अनेक जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस बारे में जानकारी देते हुए महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह के पुत्र अक्षत राव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो अभियान की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर गांव गली मोहल्लों व शहर में जाकर लोगों से मुलाकात की जा रही है तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जन जन को बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सभी लोगों में आपसी प्यार वह भाईचारा रखने वाली पार्टी है तथा किसी के बीच भी कोई मतभेद नहीं रखती जबकि भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच मतभेद पैदा करती है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में 10 साल बेकार गए हैं तथा बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है महंगाई के कारण लोगों का बुरा हाल है इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव सुरेंद्र नंबरदार प्रदीप यादव एडवोकेट संजय पाटीदार राधेश्याम गुमला सहित अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!