भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हल्का नांगल चौधरी में 15 मार्च को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया।

प्रतिनिधिमंडल मे जसवंत सिंह शेरावत प्रदेश सचिव कांग्रेस, बिनोद यादव पूर्व जिला पार्षद, मास्टर महेन्द्र सिंह, रामजस शर्मा,बाबूलाल, चौधरी दिलबाग, रोहताश चौधरी, नरेश रावत, किशन शर्मा,रामफल बोहरा, छोटेलाल, नीरज,हेमन्त, करतार, सोहनलाल तथा धर्मपाल शर्मा शामिल थे।

इन्होने गांव कालबा, नायन, थनवास,नूनिया नांगल, ढाकोड़ा, सोडा नांगल, बनिहाड़ी, ब्राह्मणवास, आसरावास, गोठड़ी, बूढ़वाल, नौलायजा में चलाया अभियान ।

पूर्व विधायक पंडित राधेश्याम शर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद करवाने के लिए लड़ाईयां लड़ी है, कुर्बानियां दी है। आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत देश को जोडने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज देश मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ साथ साम्प्रदायिकता के मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमने एकता ,भाईचारे का संदेश घर-घर तक ले जाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाया है। उपरोक्त सभी गाँवो में भारी उत्साह और सहयोग भरपूर प्यार मिला।

इस अवसर जसवंत शेरावत, बिनोद यादव ने भी लोगो को संबोधित किया। शर्मा ने बताया 16 मार्च को नांगल दर्गु, मुसनोता, पांचनोता, बायल, रावता की ढाणी, गोलवा आदि गांवो मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों को वर्तमान सरकार के गलत कार्यों के प्रति जागरूक कर कांग्रेश की नीतियों के प्रति जानकारी दी जाएगी।

error: Content is protected !!