हरियाणा की वास्तविकता यह है कि यहां चुनावों में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला : विद्रोही

जजपा, इनेलो, आप पार्टी भाजपा के अप्रत्यक्ष सहयोगी है जो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की रणनीति के तहत चुनाव लड़ेगे। विद्रोही

9 मार्च 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा के इस रूख का समर्थन किया कि हरियाणा में कांग्रेस को किसी अन्य दल से गठबंधन करने की जरूरत नही है और कांग्रेस अकेले ही जनता के आशीर्वाद से भाजपा को हरियाणा में सत्ता से बाहर करने में सक्षम में है। विद्रोही ने कहा कि भाजपाई-संघी बयान बहादुर बनकर मीडिया में सत्ता अंहकार में जो चाहे बयान दागे, लेकिन जमीनी धरातल की सच्चाई यही है कि हरियाणा में आमजन भाजपा को प्रदेश की सत्ता से भगाने व कांग्रेस को फिर से सत्ता पर बैठाने का मन बना चुका है। जनता के मन की यह बात लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2024 में सबके सामने भी आ जायेगी। भाजपा की जनविरोधी, फासिस्ट नीतियों से हरियाणा के हर वर्ग, समुदाय में भारी रोष है और वे सभी चुनावों का इंतजार कर रहे है ताकि वोट की चोट से भाजपा के सत्ता अहंकार को तार-तार किया जा सके। 

विद्रोही ने कहा कि वैसे भी हरियाणा की जमीनी धरातल की वास्तविकता यह है कि यहां चुनावों में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। चाहे जजपा हो या इनेलो या आप पार्टी या अन्य कोई भी राजनीतिक दल, सभी को चुनाव लडने का लोकतांत्रिक अधिकार है और वे अपना राजनीतिक वजूद बचाये रखने के लिए चुनाव लड़ेगे भी। कांग्रेस अच्छी तरह जानती है कि जजपा, इनेलो, आप पार्टी अंदरखाने भाजपा से मिलकर इस तरह चुनाव की रणनीति बनाएंगे जिससे कांग्रेस की वोटों को बाटकर भाजपा को जिताया जा सके। आमजन भी इस हकीकत को जानता है और समझता है। जजपा, इनेलो, आप पार्टी भाजपा के अप्रत्यक्ष सहयोगी है जो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की रणनीति के तहत चुनाव लड़ेगे।

विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस भी इस राजनीतिक वास्तविकता को जानकर, समझकर ही अपनी चुनावी रणनीति बना रही है ताकि भाजपा अपने अपार काले धन व सत्ता दुरूपयोग से अपने अप्रत्यक्ष सहयोगियों के बल पर कांग्रेस को नुकसान न पहुंचा सके। कांग्रेस सभी राजनीतिक परिस्थितियों को मध्यनजर रखकर ही जनता के आशीर्वाद व समर्थन से भाजपा व भाजपा-संघ के अप्रत्यक्ष सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी। वहीं कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव 2024 प्रदेश के सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को एकजुट करके मिलकर अपनी धारदार-जोरदार चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!