गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार (11 मार्च) को आयोजित होगा

हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जनता दरबार, दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की ही समस्या को सुना जाएगा

अम्बाला, 07 मार्च।  प्रदेश की जनता के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य श्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार दिनांक 11 मार्च को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार प्रात: 10 बजे आरंभ होगा और दोपहर केवल एक बजे तक दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज समस्याओं को सुन मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देते हैं।

Previous post

<strong>राहुल गांधी नकारात्मक उर्जा से सराबोर, वो जब भी मुंह खोलते हैं उनके मुंह से नकारात्मक बात ही निकलती है : गृह मंत्री अनिल विज</strong>

Next post

<strong>मिशन टीबी मुक्त हरियाणा के लिए राज्य सरकार गंभीर</strong>

You May Have Missed

error: Content is protected !!