2014 व 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जो अहीरवाल भाजपा का अभेद किला रहा था, वह किला 2024 के चुनावों में ना केवल ढह जायेगा :विद्रोही
कांग्रेस तो वर्षो से जैसी थी, वैसी ही आज भी है लेकिन अपनेे को अनुशासित व पार्टी विद डिफरेंस कहने वाली भाजपा की गुटबाजीे, सत्ता की लडाई अहीरवाल क्षेत्र में आमजन सडकों पर रोज देखते है : विद्रोही

6 मार्च 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि कल तक जो भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसकर आनंद लेती थी, आज उसी भाजपा की अहीरवाल क्षेत्र में गुटबाजी होली मिलन समारोह के माध्यम से आमजन सडकों पर देख रहे है।

विद्राही ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसकर जनता को गुमराह करती ंरहती थी कि गुटों में बटी कांग्रेस कैसे हरियाणा की सत्ता में वापसी कर सकती है और कांग्रेसी जनता को जोडने से पहले आपस में खुद तो जुड़ जाये। कांग्रेस तो वर्षो से जैसी थी, वैसी ही आज भी है लेकिन अपनेे को अनुशासित व पार्टी विद डिफरेंस कहने वाली भाजपा की गुटबाजीे, सत्ता की लडाई अहीरवाल क्षेत्र में आमजन सडकों पर रोज देखते है। विधानसभा चुनावों में लगभग डेढ़ वर्ष का समय बाकी रहने के चलते भाजपा टिकट के दावेदार अहीरवाल क्षेत्र में होली मिलन समारोह के माध्यम से गुटबाजी भी दिखा रहे है व अपनी सत्ता लिप्सा बुझाने के लिए हर तरह की तिडकमे भी भिडा रहे है। कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसने वाली भाजपा से विद्रोही ने सवाल किया कि पार्टी विद डिफरेंस का दम भरने वाली भाजपा में तो कांग्रेस से कही ज्यादा गुटबाजी क्यों है? सत्ता के लिए अहीरवाल में भाजपाई एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका क्यों नही चूकते?

अहीरवाल क्षेत्र को विगत 8 साल से भाजपा राज में सत्तारूढ़ भाजपाई-संघी उसका वाजिब हक तो नही दिलवास पाये, किन्तु आपसी प्रतिस्पृद्धा, चौधर की लडाई में क्षेत्र के साथ विकास व सामाजिक सरोकारों में भेदभाव को जाने-अनजाने में बढ़ावा जरूर देते रहे है। अहीरवाल के भाजपाईयों के लिए क्षेत्र का विकास व आमजन का हित करना प्रथम लक्ष्य न होकर निजी स्वार्थ पूर्ति ही पहला लक्ष्य बन चुका है। पहले भाजपाईयों में जो गुटबाजी दबे-छिपी थी, अब तो लोकसभा व विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वह गुटबाजी अब डूंडाहेडा से नांगल चौधरी तक पूरे अहीरवाल में होली मिलन समारोह के माध्यम से सबके सामने आ गई है। विद्रोही ने कहा कि 2014 व 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जो अहीरवाल भाजपा का अभेद किला रहा था, वह किला 2024 के चुनावों में ना केवल ढह जायेगा अपितु भाजपा इस क्षेत्र में ताश के पत्तों की तरह बिखर जायेगी। 

error: Content is protected !!