-कुमारी सैलजा के आवास पर श्रद्धाभाव के साथ मनाई चौधरी दलबीर सिंह की जयंती

हिसार, 05 मार्च। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के डाबड़ा चौक स्थित आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह की 96वीं जयंती रविवार को हवन यज्ञ के साथ श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं के साथ साथ अन्य गणमान्यों ने यज्ञ में आहुतियां डाली और चौधरी दलबीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा दिखाए गए राजनीतिक सिद्धांतों पर चलने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने चौधरी दलबीर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ताउम्र सिद्धांतों की राजनीति की और अपने सिद्धांतों से परे नहीं हटे। उन्होंने आमजन व वंचित वर्ग के लोगों के लिए जो कार्य किए, उन्हें आज भी याद किया जाता है।

उनकी परिपाठी पर चलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी जरूरतमंद,गरीब व वंचित वर्ग की मसीहा बनी हुई है। यही कारण है कि जिस तरह से चौधरी दलबीर सिंह को मान सम्मान मिला था, वही मान सम्मान कुमारी सैलजा को भी मिल रहा है। कांग्रेस के प्रति उनके योगदान के कारण उन्हें छतीसगढ कांग्रेस प्रभारी बनाया गया और समय समय पर भी उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जाती रही है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर चलते हुए राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने का आह्वान किया।

इस मौके पर शमसेर सिंह गोगी विधायक असंध, अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, बलवान सिंह दोलतपुरिया पूर्व विधायक, चौधरी जगन्नाथ, डॉ अजय चौधरी, लाल बहादुर खोवाल, बाला देवी खेदड़, प्रियंका हुड्डा, संतोष जून, स्नेहलाता निम्बल, भूपेंद्र गंगवा,रामनिवास राड़ा, प्रताप सिंह पातड़, हरपाल बूरा, अश्वनी शर्मा, राकेश तंवर, कृष्ण सतरोड, शैलेश वर्मा, मुकेश सैनी राजेश चाड़ीवाल, राजेश अम्बरसर, राजेश पुरखासिया, प्रेम सिंह मलिक, वेणु अग्रवाल, सरदार गोराया, हरि किशन प्रभुवला, बिमला सरोहा, राजेन्द्र भल्ला, ललित बुटाना, जोगिंद्र नली,गीता सिहाग, संजना सातरोड, कमल सहरावत, मंगत राम लालवास, मंगल ढालिया, राजेन्द्र बंसल, बिजेंद्र कपूर, सतीश शर्मा, मनदीप पुनिया, शुशील शर्मा, दिनेश सैन, सन्तोष जून, बूटा सिंह, सुशील धानक, पवन चोपड़ा, करण सिंह लितानीविरेंद्र सेलवाल, कुलवंत सैनी राजेश सिहाग, राममेहर, गजे सिंह लीलू राम सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

error: Content is protected !!