भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। 6 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे नांगल चौधरी के एसबीआई बैंक के सामने कांग्रेस नेताओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस विरोध प्रदर्शन मे सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा है कि अडानी ग्रुप समूह को जनता के खून पसीने का धन लूटने की छूट प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने दे रखी है। जिसके कारण 15 जनवरी से 23 फरवरी तक दस लाख पचास हजार करोङ की हानि इस ग्रुप के शेयर मे हुई। इसी तरह से अकेली संस्था एलआइसी के 83000 करोङ के शेयरो की कीमत 39000 करोङ रह गई। इसकी वजह से तीस हजार करोङ पॉलिसी धारको को 44000 करोङ का नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि इस तरह से प्रधानमन्त्री ने देश की आम जनता की बजाय अपने उधोगपति मित्र की सहायता की है। इसके कारण देश की अर्थ-ववस्था की हानि हुई है और देश का विकास का काम रुका है तथा विदेशो मे देश की साख गिरी है। हाथ से हाथ जोङो अभियान को शहर, गांव, गली गली मे और घर-घर मे जाकर हमारी टीम जनता के बीच सरकार की असलियत रखेगी । राधेश्याम शर्मा स्वयं 04 मार्च शनिवार को रेवाङी जिला के बावल विधानसभा क्षेत्र मे हाथ से हाथ जोङो अभियान का शुभारंभ करेंगे । उनके साथ पूर्व मन्त्री डाक्टर एम एल रंगा तथा कार्यकर्ता जोर शोर से भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी शक्ति लगायेंगे ।

पूर्व विधायक ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनता जनार्दन को यह बताया जाएगा की बीजेपी कि केन्द्र और हरियाणा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। देश मे मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लगभग पांच लाख लोगो के राशनकार्ड काट दिए गए है। सरकारी कर्मचारियों पर अत्याचार बढे है । पुरानी पेंशन की बहाल नही की जा रही है। पंचकूला में सरपंचो पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया है। हम इस लाठीचार्ज की कङे शब्दो मे निंदा करते है।

error: Content is protected !!