-दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी का निमंत्रण कार्ड देने आए डा. अजय चौटाला सिटी मैरिज पैलेस में कर रहे थे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। किसी भी सरकार की बदौलत संगठन नहीं, बल्कि संगठन के दम पर सरकारें बनती हैं। इसलिए मिशन: दुष्यंत-2024 को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से कमर कस कर मैदान में लग जाएं। यह आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने निजामपुर रोड स्थित सिटी मैरिज पैलेस में सोमवार सायं को जजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया।

डा. अजय चौटाला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि साढ़े आठ साल के कार्यकाल में उनके कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, लेकिन अब तक वह संगठन को खड़ा नहीं कर पाए। आज भी उनकी जूतियों में खीर बंटती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार बने करीब साढ़े तीन साल का समय बीत चुका है और अब डेढ़ साल ही विधानसभा चुनाव में रह गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर निष्ठा व लग्र से लग जाएं और जजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर सक्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि जींद के पांडू पिंडारा से शुरू हुआ अभियान लक्ष्य हासिल होने तक शांत नहीं बैठना है। इस दौरान हमारे रास्ते में विपरित परिस्थितियां भी आड़े आई, लेकिन उनसे कार्यकर्ताओं के बल पर निपटा गया। यह कार्यकर्ताओं का ही दम था, जिनके दम पर हमारे पहली बार में ही दस विधायक जीत कर आए और सरकार में हमारी भागेदारी हुई। जिसके परिणाम स्वरूप हम सभी के चेहरों पर लाली आई कि अब 15 साल का बनवास तो खत्म हो गया, लेकिन बाद में कोरोना महामारी के कारण हमारा मिलना नहीं हो पाया तथा कार्यकर्ताओं के काम करवाने में भी परेशानी हुई।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब अपनी कलम को बड़ी करने का मौका मिलने जा रहा है। इसलिए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें और यौद्धा के रूप में जनता के बीच जाकर काम करें। उन्होंने कहा कि जब साढ़े 17 प्रतिशत वोट को 51 प्रतिशत में तब्दील कर देंगे, तब किसी को निराश होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस मौके पर डा. अजय चौटाला ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह की शादी का निमंत्रण देते हुए कहा कि 10 मार्च को अपने लाडले को आशीर्वाद देने के लिए सिरसा आना है। उन्होंने जिले के जजपा के चारों हलका प्रधान को अपने-अपने हलकों में बांटने के लिए निमंत्रण के रूप में पीले चावल एवं निमंत्रण कार्ड भी दिए। मीटिंग के बाद डा. अजय चौटाला ने कृष्ण कुमार जांगड़ा के घर पहुंचे और जलपान किया।

जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तो सत्ता आपके दरवाजे पर होगी। इसलिए अगले डेढ़ साल में जी-जान जनता के बीच जाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अब हम सरकार में छोटे हिस्सेदार हैं। पूरी भागेदारी के लिए एकजुट होकर मजबूती से कार्य करना होगा। जब कलम बड़ी होती है तो कोई कमी महसूस नहीं होती।

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मिशन: दुष्यंत-2024 का पाठ पढ़ाया तथा महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उन पर अमल करने का आह्वान किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जजपा के जिला प्रधान एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने की।

इस मौके पर जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, प्रदेश महासचिव रमेश पालड़ी, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, उप जिला प्रमुख भीमसिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, युवा जिलाध्यक्ष अभय गुर्जर, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा, हजारी लाल लंबौरा, बेदू राता, संजीव तंवर, राव सुरेश शास्त्री, रामकुमार मकसूसपुरिया, महेंद्र बडेसरा, अमरसिंह ब्रह्मचारी, रोहतास रावत, सावित्री गुर्जर, महिला हलका अध्यक्ष बिमला चौधरी, नगर पार्षद संदीप भांखर, जिला पार्षद सचिन, सुमेर कांडा, डा. राजपाल यादव, हरंचद तोबड़ा, विजय छिलरो, जिलेसिंह गुर्जर, कंवर सिंह नंबरदार, पार्षद डा. राजकुमार, भोजराज, बाबूलाल, सुरेंद्र ढिल्लो, प्रमोद ताखर, सुविधा शास्त्री, भूपसिंह, रविंद्र गागड़वास, विष्णु डाबड़ा, वीरेंद्र घाटासेर, सत्तू खटीक, हिमांशु सैनी, अभिषेक कुरहावटा, नौनिहाल सिंह सरदार, जॉनी तंवर, नवीन राव, सतीश ढाढोत, ईश कुमार, रोशनलाल सैनी, जोगेंद्र निजामपुर, महीपाल नंबरदार, राजेंद्र सरपंच, कुलदीप यादव, दीपक यादव, संदीप माजरा, रमेश इसराणा, संजय योगी व सुनील श्योराण आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!