जलवायु टावर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

– नगर निगम गुरूग्राम व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

गुरूग्राम, 13 फरवरी। नगर निगम गुरूग्राम तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा सेक्टर-56 स्थित जलवायु टावर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डा. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस मौके पर संयुक्त आयुक्त ने कहा कि शहरों में दिन-प्रतिदिन बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण एक चिन्तनीय विषय है और हम सभी को संयुक्त रूप से इसके संरक्षण के प्रयास करने चाहिएं। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनका पालन-पोषण करके उसे पेड़ बनाएं। उन्होंने कहा कि पौधा उस नवजात शिशु की तरह होता है, जिसे बेहतर पालन-पोषण की बहुत ही आवश्यकता होती है। अगर हम पौधा लगाकर उसका सही से पालन-पोषण नहीं करेंगे, तो वह सूख जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण वहीं पर करें, जहां आप आसानी से उसकी देखभाल कर सकें।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से विकास शर्मा ने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ देश के नाम’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने घरों में बीजारोपण करके पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करते हुए बड़ा करने केबाद पार्क की खाली जमीन में लगाना इस अभियान का उद्देश्य है। अभियान के माध्यम से 10 हजार घरों को संपर्क करके 50 हजार पेड़ लगाना है। कार्यक्रम में जलवायु टावर से गु्रप कैप्टन साहनी और अशोक डबास ने भी अपने विचार रखे। सामाजिक कार्यकर्ता स्मिता आहुजा ने गील व सूखे कचरे को अलग करने की आवश्यकता पर बल दिया। आकाश जैन ने वायु प्रदूषण पर अपने विचार रखे। मैक्सचेंज से किरण ने जलवायु टावर के 1 हजार किलोग्राम गीले कचरे का व्यवसायिक उपयोग बताया और अमित रोहिल्ला ने मिट्टी से बने कंपोस्टर के बारे में बताया। कार्यक्रम में जलवायु टावर, केन्द्रीय विहार, रेल विहार औरेनिया अपार्टमैंट, ओलिव हाईट, वेली व्यू स्टेट व उप्पल साऊथएंड के नागरिक उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!