हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ की गई शिकायत पर लगभग दो माह से चंडीगढ़ पुलिस जिस तरह कुंडली मारकर बैठी है, उससे साफ दिख रहा है कि इस मामले में कानून सम्मत कार्रवाई करने की बजाय संघी सत्ता दबाव में चंडीगढ़ पुलिस इसे ठंडे बस्ते में डालने का कुप्रयास कर रही है : विद्रोही

9 फरवरी 2023 – महिला जूनियर कोच यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अभी तक हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई न करने पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने गहरी चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि लगता है कि चंडीगढ़ पुलिस सत्तारूढ़ भाजपाई-संघीयों के दबाव में कानून अनुसार उचित कदम उठाने की बजाय मामले को लम्बा खींचकर ठंडे बस्ते में डालने का कुप्रयास कर रही है। विद्रोही ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के इस रवैये साफ संदेश जा रहा है कि प्रदेश में मोदी-भाजपा सरकार व हरियाणा में भाजपा-जजपा खट्टर सरकार के रहते संघीयों द्वारा यौन शोषण की शिकार किसी भी महिला को निष्पक्ष व स्वत्रंत न्याय मिलना एक मृगतृष्णा है। सत्ता बल पर वर्तमान सरकार ने भाजपाई-संघीयों को एक तरह से महिलाओं का यौन शोषण करने का अघोषित लाईसेंस दे रखा है। तभी तो चाहे हरियाणा हो या देश का भाजपा शासित कोई अन्य राज्य हो, कहीं भी यौन शोषण मामले के आरोपी भाजपाई-संघीयों पर पुलिस तब तक कोई कार्रवाई नही करती है, जब तक कोई कोर्ट का आदेश पुलिस को संघी शोषकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य न करे। 

विद्रोही ने कहा कि महिला जूनियर कोच की हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ की गई शिकायत पर लगभग दो माह से चंडीगढ़ पुलिस जिस तरह कुंडली मारकर बैठी है, उससे साफ दिख रहा है कि इस मामले में कानून सम्मत कार्रवाई करने की बजाय संघी सत्ता दबाव में चंडीगढ़ पुलिस इसे ठंडे बस्ते में डालने का कुप्रयास कर रही है। चंडीगढ पुलिस का यह कुप्रयास बहुत ही निराशाजनक तो है ही साथ में संविधान व कानून विरोधी भी है। चंडीगढ़ पुलिस के ऐसे एकपक्षीय रवैये साफ संदेश जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों की पुलिस यौन शोषण की शिकार  महिलाओं को न्याय दिलवाने व अपराधियों को सजा दिलाने की बजाय भाजपाई-संघीयों को सरंक्षण दे रही है। विद्रोही ने कहा कि आमजनों के विरोध से डरी भाजपा ने बेशक संदीप सिंह को हिसार में होने वाले प्रदेश स्तरीय भाजपा कार्यकारिणी बैठक से दूर रखने का ढोंग किया हो, लेकिन संदीप सिंह को प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर बनाये रखकर पुलिस व प्रशासन को साफ संदेश दे रखा है कि भाजपा सरकार यौन शोषण आरोपों से घिरे संदीप सिंह के साथ मजबूती से खडी है। भाजपा सरकार का यह रवैया खुद बता रहा है कि यौन शोषण शिकार की महिला जूनियर कोच को स्वतंत्र-निष्पक्ष न्याय नही मिलने वाला।

error: Content is protected !!