प्रदेश के गावों के विकास कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं को मिले 1100 करोड़ : कृषि मंत्री जेपी दलाल

लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गावों के विकास के लिए आबादी के हिसाब से ग्राम पंचायतों के खाते में डाले गए 12 करोड़: कृषि मंत्री जेपी दलाल
पंचायत समिति व जिला परिषद को भी शीघ्र मिलेगा ग्रामीण विकास के लिए बजट: कृषि मंत्री जेपी दलाल

लोहारू। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांवों में विकास कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं को 1100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है, इसमें से 850 करोड़ पंचायतों को दिया गया है। इसी कड़ी में लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांवो के विकास के लिए आबादी के हिसाब से ग्राम पंचायतों के खाते में 12 करोड़ डाले गए है। पंचायत समिति तथा जिला परिषद को भी गांव के विकास के लिए बजट जारी कर दिया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्‍थाओं के अपने फंड और ग्रांट-इन-ऐड में से होने वाले छोटे या बड़े सभी प्रकार के विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद द्वारा ही दी जाएगी। हालांकि, ऐसे विकास कार्यों की तकनीकि स्वीकृति के लिए सरकार ने विभिन्न स्लैब निर्धारित की है, जिसके तहत दो लाख रुपये तक के कार्यों की तकनीकि स्वीकृति जूनियर इंजीनियर देगा। दो लाख से 25 लाख रुपये तक के कार्यों की तकनीकि स्वीकृति एसडीओ देगा। 25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के कार्यों की तकनीकि स्वीकृति एक्सईएन देगा। एक करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये तक के कार्यों की तकनीकि स्वीकृति अधीक्षण अभियंता तथा 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य की तकनीकी स्वीकृति चीफ इंजीनियर देगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने आबादी के हिसाब से गांव अमीनपुर को दो लाख 15 हजार रूपए, बैरान को नौ लाख 53 हजार रूपए, बहल को 59 लाख 12 हजार रूपए, बिधनोई को 15 लाख 73 हजार रूपए, बुढेड़ी को छ: लाख 69 हजार रूपए, चैहड़ कलां को 21 लाख 2हजार रूपए, चैहड़खुर्द को 13 लाख 44 हजार रूपए, गोकलपुरा को 14 लाख 93 हजार रूपए, गोपालवास को 12 लाख 19 हजार रूपए, हरियावास को आठ लाख 38 हजार रूपए, कासनी कलां को नौ लाख 70 हजार रूपए, कासनी खुर्द को पांच लाख 15 हजार रूपए, लाडा वास को दो लाख 32 हजार रूपए, मंढोली कलां को 23 लाख 86 हजार रूपए, नांगल को 10 लाख 21 हजार रूपए, नूनसार को दस लाख 23 हजार रूपए, ओबरा 11 लाख रूपए, पाजू को 12 लाख 48 हजार रूपए, पातवान को 14 लाख 99 हजार रूपए, सलेमपुर को चार लाख 24 हजार रूपए, सेरला को 12 लाख 63 हजार रूपए, शहरयारपुर को चार लाख 49 हजार रूपए,सिधनवा को 14 लाख 74 हजार रूपए, सिरसी को 10 लाख 82 हजार रूपए, सोरडा जदीद को छ: लाख सात हजार रूपए, सोरडा कदीम को सात लाख एक हजार रूपए,सुधिवास को छ: लाख 98 हजार रूपए, सुरपुरा कलां को 13 लाख 59 हजार रूपए,सुरपुरा खुर्द को 11 लाख चार हजार रूपए, लहलाना को पांच लाख 67 हजार रूपए, अहमदवास को सात लाख हजार रूपए, अलाउद्दीनपुर को 13 लाख 78 हजार रूपए,अमीरवास को दो लाख 88 हजार रूपए, बरालू को 11 लाख 35 हजार रूपए, बड़दू चैना को 11 लाख 83 हजार रूपए, बड़दू धीरजा को 3 लाख60 हजार रूपए, बड़दू जोगी को चार लाख 89 हजार रूपए, बड़दू मुगल को चार लाख सात हजार रूपए, बारवास को 12 लाख 41 हजार रूपए, बसी रवास को दो लाख दो हजार रूपए, बास कुडल को नौ लाख 79 हजार रूपए, बिसलवास को नौ लाख 93 हजार रूपए, बीठन को छ: लाख 48 हजार रूपए, बुढेड़ा को आठ लाख 75 हजार रूपए, दमकोरा को आठ लाख 81 हजार रूपए, ढाणा जोगी को पांच लाख 57 हजार रूपए, ढ़ाणी ढोला को पांच लाख 20 हजार रूपए, ढ़ाणी लक्ष्मण को पांच लाख तीन हजार रूपए, ढ़ाणी मनसुख को तीन लाख 32 हजार रूपए, ढ़ाणी रहीमपुर को तीन लाख 64 हजार रूपए, ढाणी श्यामा को चार लाख 70 हजार रूपए, ढ़ाणी टोडा को चार लाख 52 हजार रूपए, ढिगावा जाट्टान को 20 लाख 70 हजार रूपए, ढिगावा शामियान को आठ लाख 29 हजार रूपए, फरतिया भीमा को छ: लाख 81 हजार रूपए, फरटिया ताल को पांच लाख 43 हजार रूपए,फरतिया केहर को 10 लाख 12 हजार रूपए, गागडवास छ: लाख 68 हजार रूपए,गिगनाउ को नौ लाख 18 हजार रूपए, गोठडा को 12 लाख 54 हजार रूपए, झांझड़ा हसनपुर को छ: लाख चार हजार रूपए, झांझड़ा श्योराण को 14 लाख 12 हजार रूपए,झुंपाकलां को छ: लाख 72 हजार रूपए, झुंपा खुर्द को चार लाख 55 हजाररूपए, खरकडी को 20 लाख 20 हजार रूपए, कुडल को 19 लाख 38 हजार रूपए,कुशलपुरा को छ: लाख 45 हजार रूपए, मोहम्मद नगर को तीन लाख 85 हजार रूपए,नकीपुर को 11 लाख 73 हजार रूपए, पहाड़ी को 18 लाख 75 हजार रूपए, समसावास को 43 लाख रूपए, सेहर को आठ लाख 26 हजार रूपए, सिंघानी को 26 लाख 83 हजार रूपए, सोहंसडा को 24 लाख 62 हजार रूपए, सुखदेव सिंह का बास को दो लाख 62 हजार रूपए, बख्तावरपुरा को सात लाख 14 हजार रूपए, बड़वा को 60 लाख 50 हजार रूपए, बिधवान को 16 लाख 94 हजार रूपए, बुधशैली को 10 लाख 73 हजार रूपए,देवसर को चार लाख 95 हजार रूपए, ढ़ाणी बल्हारा को तीन लाख 21 हजार रूपए,ढ़ाणी भाकरा को 11 लाख 48 हजार रूपए, ढ़ाणी धीरजा को तीन लाख 55 हजार रूपए, ढ़ाणी मिटटी को दो लाख 70 हजार रूपए, ढ़ाणी रामजस को तीन लाख 85 हजार रूपए, ढ़ाणी सिलावली को आठ लाख 57 हजार रूपए, धुलकोट को छ: लाख 19 हजार रूपए, गड़वा खरकडी को सात लाख 87 हजार रूपए, गैंडावास को 12 लाख 81 हजार रूपए, गरवा को 16 लाख 21 हजार रूपए, घंगाला को 11 लाख 52 हजार रूपए, गुढा को 14 लाख 74 हजार रूपए, गुरेरा को 25 लाख आठ हजार रूपए, झुंपा कलां को 13 लाख 44 हजार रूपए, झुंपा खुर्द को छ: लाख 56 हजार रूपए,कलाली को आठ लाख सात हजार रूपए, कालोद को 16 लाख 14 हजार रूपए, खेड़ा को 11 लाख 80 हजार रूपए, किकराल को 10 लाख 23 हजार रूपए, लिलस को 12 लाख दो हजार रूपए, मंढोली खुर्द को 17 लाख 93 हजार रूपए, मतानी को 11 लाख 90 हजार रूपए, मिठी को 13 लाख 87 हजार रूपए, मोहिला को छ: लाख 45 हजार रूपए,मोरका को 12 लाख 59 हजार रूपए, मोतीपुरा को दो लाख 86 हजार रूपए, नलोई को 16 लाख 61 हजार रूपए, रूपाना को सात लाख 10 हजार रूपए, सैनीवास को पांच लाख 83 हजार रूपए, शेरपुरा को तीन लाख 23 हजार रूपए, सिवाच को छ: लाख 52 हजार रूपए, तलवानी को आठ लाख 89 हजार रूपए ग्राम पंचायत के खाता में गावों के विकास कार्यों के लिए डाले गए है।

Previous post

पंचायती राज की भावना के अनुरूप राज्य सरकार ने पंचायतों की शक्तियों को बढ़ाया – मुख्यमंत्री

Next post

पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली के अभद्र बोलो व सरपंचों को चोर बताने से शुरू हुआ टकराव बडा होता दिखाई दे रहा : विद्रोही

You May Have Missed

error: Content is protected !!