2024 के विधानसभा चुनावों में सरकार बनने पर बनाएंगे शानदार सरकारी स्कूल : अनुराग ढांडा
दूरदर्शन केंद्र को बंद करना प्रदेश के सांस्कृतिक ढांचे पर प्रहार : अनुराग ढांडा
प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : अनुराग ढांडा
हरियाणा में फ्लॉप रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : अनुराग ढांडा

हिसार, 13 जनवरी – ढंढूर गांव में ‘आप की पाठशाला’ से गरीब बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने की पहल आम आदमी पार्टी ने शुरू की है। पिछले 13 दिन में 130 बच्चों ने आप की पाठशाला की लिए रजिस्ट्रेशन किया है। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कही। वे कैमरी रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी की रीडिंग और राइटिंग स्किल्स को बेहतर किया जायेगा।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के तीसरी से छठी तक के बच्चे न तो हिंदी और न ही इंग्लिश पढ़ पा रहे थे। वहीं इसमें गांव के बच्चों को गाइड के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आम आदमी पार्टी के ट्रेंड शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ आप की पाठशाला इनिशिएटिव को आगे हिसार के और गांवों में विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ पूरे हरियाणा में ही आम आदमी पार्टी गरीब बच्चों के लिए आप की पाठशाला खोलेगी। ये सारा काम आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर के माध्यम से किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि 2024 में सरकार बना कर प्रदेश के स्कूलों को बेहतर करने का काम किया जायेगा।

वहीं वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश के एकमात्र दूरदर्शन केंद्र को बंद करना सांस्कृतिक ढांचे पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि ये बड़ा हास्यास्पद है कि 2002 में स्वर्गीय सुषमा स्वराज के द्वारा शुरू किया हुआ दूरदर्शन केंद्र आज के समय की बीजेपी सरकार ने बंद कर दिया।

इसके साथ उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके परदादा की स्मृति में खुला दूरदर्शन केंद्र बंद होने वे चुप क्यों हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि दूरदर्शन केंद्र को दोबारा शुरू किया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि आम आदमी पार्टी संघर्ष समिति के साथ दूरदर्शन केंद्र को खुलवाने को लेकर संघर्ष करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपील करते हुए कहा कि इस बारे में पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

वहीं उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि कांग्रेस को पहले हरियाणा में खुद को जोड़ने का काम करना चाहिए। वहीं भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में फ्लॉप रही।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, आप नेता भूपेंद्र बेनीवाल, शिक्षा संयोजक उमेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!